Ind vs SL 1st ODI 2023: Venkatesh Prasad ने टीम इंडिया के चुनाव पर खड़े किए सवाल, किशन पर गिल को तर्जी देने पर खफा

पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे के लिये अंतिम एकादश से ईशान किशन को बाहर रखने के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि दोहरा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी को बाहर नहीं किया जाता.

भारतीय क्रिकेट टीम ( Photo Credit: Twitter)

नयी दिल्ली, 10 जनवरी पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे के लिये अंतिम एकादश से ईशान किशन को बाहर रखने के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि दोहरा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी को बाहर नहीं किया जाता. श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे से पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने साफ तौर पर कहा कि वह शुभमन गिल के साथ पारी की शुरूआत करेंगे जबकि ईशान ने पिछली वनडे पारी में दोहरा शतक जड़ा था.

यह भी पढ़ें: गुवाहाटी में रोहित शर्मा को देख रोने लगा बच्चा, कप्तान नजदीक जाकर पुचकारते हुए कराया शांत, देखें Video

प्रसाद ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा ,‘‘ भारत के पिछले वनडे मैच में जिसने दोहरा शतक बनाया था , उसे मौका देना बनता था.  गिल के लिये काफी समय है लेकिन दोहरा शतक जमाने वाले को कैसे बाहर कर सकते हैं.’ ईशान ने पिछले महीने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक बनाया था.

भारत के लिये 33 टेस्ट और 161 वनडे खेल चुके प्रसाद ने कहा कि मौजूदा भारतीय ढांचे में एक्स फैक्टर पर औसत प्रदर्शन को तरजीह दी गई है.

उन्होंने कहा ,‘‘ यही कारण है कि सीमित ओवरों के क्रिकेट में हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे. बार बार बदलाव और शानदार प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी बाहर. एक्स फैक्टर पर औसत प्रदर्शन को तरजीह.’’

प्रसाद ने कहा ,‘‘ इंग्लैंड में ऋषभ पंत ने आखिरी वनडे में शतक लगाया और भारत श्रृंखला जीता. लेकिन टी20 फॉर्म के आधार पर वह वनडे टीम से बाहर हो गया । दूसरी ओर एक दो पारियों को छोड़कर केएल राहुल लगातार नाकाम रहे लेकिन टीम में जगह बरकरार रखी. प्रदर्शन की मानदंड नहीं रह गया है जो दुखद है.’’

भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने कहा ,‘‘ आज भारतीय टीम को देखकर सहज नहीं हूं. पिछली वनडे पारी में दोहरा शतक लगाने वाला ईशान किशन और पिछली टी20 पारी में शतक जड़ने वाला सूर्यकुमार यादव बाहर है. उम्मीद है कि उनका मनोबल बना रहेगा.’’

राहुल टीम के विकेटकीपर होंगे . पहले वनडे में दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार पर श्रेयस अय्यर का तरजीह दी गई है. भारत ने आखिरी बार कोई बड़ा टूर्नामेंट 2013 में जीता था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

INDIA Bloc Meet: दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में दिखी सोनिया गांधी और ममता बनर्जी की गर्मजोशी; विपक्षी मोर्चे ने चुनाव आयोग के खिलाफ छेड़ा मोर्चा

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड