ThailandW vs PakistanW Asia Cup 2022: थाईलैंड महिला टीम ने pakistan को दिया शॉक, जीत लिया अहम मैच, देखें वीडियो

पाकिस्तान की पारी में सिदरा अमीन ने 64 गेंदों में छह चौकों की मदद से सर्वाधिक 56 रन बनाये. मुनीबा अली ने 15 और निदा डार ने 12 रनों का योगदान दिया. थाईलैंड की तरफ से सोर्ननरीन तिप्पॉच ने चार ओवर में 20 रन पर दो विकेट लिए.

 नटकान चंथाम (61) के शानदार अर्धशतक की बदौलत थाईलैंड ने पाकिस्तान को महिला एशिया कप के मुकाबले में गुरूवार को एक गेंद शेष रहते चार विकेट से हराकर तीन मैचों में अपनी पहली जीत दर्ज की. पाकिस्तान को 20 ओवर में पांच विकेट पर 116 रन पर रोकने के बाद थाईलैंड ने 19.5 ओवर में छह विकेट पर 117 रन बनाकर तहलका मचा दिया। नटकान चंथाम को उनकी मैच विजयी अर्धशतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। नटकान चंथाम ने 51 गेंदों की अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए. यह भी पढ़ें: मजदूर मां-पिता की बेटी अष्टम उरांव विश्प कप अंडर-17 फुटबॉल में करेंगी भारतीय टीम की कप्तानी, टीम में झारखंड की छह लड़कियां

पाकिस्तान की पारी में सिदरा अमीन ने 64 गेंदों में छह चौकों की मदद से सर्वाधिक 56 रन बनाये. मुनीबा अली ने 15 और निदा डार ने 12 रनों का योगदान दिया. थाईलैंड की तरफ से सोर्ननरीन तिप्पॉच ने चार ओवर में 20 रन पर दो विकेट लिए.

लक्ष्य का पीछा करते हुए थाईलैंड ने 40 रन की ठोस शुरूआत की। नटकान चंथाम ने एक छोर पकड़कर खेलते हुए थाईलैंड की पारी को संभाले रखा. वह जब आउट हुईं तब थाईलैंड का स्कोर 105 रन पहुंच चुका था और जीत थोड़ी दूर थी. थाईलैंड ने एक गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली. पाकिस्तान को तीन मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड