IND Beat PAK, Davis Cup 2024: पाकिस्तान को हराकर डेविस कप विश्व ग्रुप 1 में भारत ने किया क्वालीफाई, युकी भांबरी-साकेत माइनेनी ने मेंस डबल में दर्ज की जीत

IND Beat PAK, Davis Cup 2024: साकेत-मायनेनी और युकी भांबरी की जोड़ी ने मेंस डबल प्रतियोगिता जीतने के बाद भारत ने डेविस कप 2024 मुकाबले में पाकिस्तान को हरा दिया है. इस्लामाबाद में इस मुकाबले में भांबरी और माइनेनी ने अकील खान और मुजम्मिल मुर्तजा की जोड़ी पर 6-2, 7-6 से जीत दर्ज कर 3-0 की बढ़त बना ली. ऐसा तब हुआ जब भारत ने शुरुआती दो एकल मैच जीते, जिसमें रामकुमार रामनाथन और एन श्रीराम बालाजी ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की. इस जीत के साथ भारत ने विश्व ग्रुप 1 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है.

ट्वीट देखें: