एशियाई खेल 2018: बोपन्ना-शरण की जोड़ी ने भारत को दिलाया टेनिस में गोल्ड मेडल

अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में छठे दिन शुक्रवार को भारत को स्वर्ण पदक दिलाया. बोपन्ना और शरण की जोड़ी ने पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

(Photo Credits: Asian Games 2018 Official Website)

जकार्ता: अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में छठे दिन शुक्रवार को भारत को स्वर्ण पदक दिलाया. बोपन्ना और शरण की जोड़ी ने पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

भारतीय जोड़ी ने खिताबी मुकाबले में कजाकिस्तान की एलेक्जेंडर बुबलिक और डेनिस येवसेव की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से मात देकर जीत हासिल की.

यह भारत की झोली में छठे दिन गिरा दूसरा स्वर्ण पदक है. भारत के पास अब कुल छह स्वर्ण पदक हो गए हैं. बता दें कि इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पालेमबाग में 18वें एशियाई खेलों का आयोजन 18 अगस्त से हो रहा है, जो 2 सितंबर तक जारी रहेगा. एशियाई खेलों के 18वें संस्करण में इस बार 45 देशों के करीब 10,000 खिलाड़ी भाग रहे हैं. इन खेलों में इस बार 10 नए खेलों को शामिल किया गया है.  एशियाई खेल 2018: यहां देखें किस देश की झोली में गए कितने मेडल

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match MA Chidambaram Stadium Pitch Report: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान, महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड