Afa Anoa'i,
Afa Anoa'i Death: अफ़ा अनोई अपने समोअन मूल और विशिष्ट खेल शैली के लिए प्रसिद्ध थें. अपने समय के सबसे लोकप्रिय पहलवानों में से एक थे. 21 नवंबर, 1942 को अफ़ा अमितुआनाई "आर्थर" अनोई के रूप में जन्मे, अफ़ा ने पेशेवर कुश्ती में अपने भाई दिवंगत सिका अनोई के साथ मिलकर टैग टीम गोल्ड जीता था. इस प्रतिभाशाली जोड़ी को 2007 में WWE हॉल ऑफ़ फ़ेम और 2012 में प्रोफेशनल रेसलिंग हॉल ऑफ़ फ़ेम में शामिल किया गया था. हाल ही में, रेसलिंग ऑब्ज़र्वर के अनुसार, अफ़ा को हॉस्पिस केयर में भर्ती कराया गया था, और जनवरी में निमोनिया से पीड़ित होते हुए उन्हें दो बार दिल का दौरा पड़ा था. अफ़ा अनोई, मौजूदा WWE मेगास्टार रोमन रेन्स के चाचा थे. कुश्ती जगत उनके निधन पर गहरे शोक में है.
पोस्ट देखें:
🙏 🙏 🙏 pic.twitter.com/aWyxVJCdqE
— WWE (@WWE) August 17, 2024













QuickLY