Rajiv Gandhi Khel Ratna & Arjuna Award 2020: रोहित शर्मा समेत इन पांच लोगों को मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न, इशांत शर्मा समेत 27 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम में सीमित ओवरों के उपकप्तान एवं सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, पैरा-एथलीट मरियप्पन थंगावेलु, टेबल टेनिस चैंपियन मनिका बत्रा, पहलवान विनेश फोगाट और हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

रोहित शर्मा (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीमित ओवरों के उपकप्तान एवं सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma), पैरा-एथलीट मरियप्पन थंगावेलु (Mariyappan Thangavelu), टेबल टेनिस चैंपियन मनिका बत्रा (Manika Batra), पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) और हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल (Rani Rampal) को राजीव गांधी खेल रत्न (Rajiv Gandhi Khel Ratna) पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

इसके अलावा भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma), महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma), एथलीट दुती चंद (Dutee Chand), शूटर मानू भाकर (Manu Bhaker) समेत 27 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड (Arjuna Award) से सम्मानित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- IPL 2020 Update: रोहित शर्मा आईपीएल के 13वें सीजन में तबाही मचाने के लिए कर रहें हैं कड़ी मेहनत, देखें वीडियो

बता दें कि रोहित शर्मा ने साल 2019 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 648 रन बनाए थे. वहीं विनेश फोगाट एकमात्र भारतीय महिला पहलवान हैं, जिन्होंने अब तक टोक्यो ओलंपिक 2021 के लिए क्वालीफाई किया है. विनेश 2019 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुकी हैं.

महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण पदक जीता था. इसके अलावा वह 2018 एशियाई खेलों में भी कांस्य पदक अपने नाम कर चुकी हैं. हालांकि उन्हें अभी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना बाकी है.

यह भी पढ़ें- Happy Independence Day 2020: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत इन भारतीय खिलाड़ियों ने दी बधाई

पैरा-एथलीट मरियप्पन थंगावेलु ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर अगले साल होने वाले टोक्यो पैरालंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs MI IPL 2026: क्या एल क्लासिको मुकाबले में खेलेंगे रोहित शर्मा, जानें फिटनेस पर बड़ा अपडेट

MI vs SRH, IPL 2026 41st Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs SRH, IPL 2026 41st Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 244 रनों का टारगेट, रयान रिकेल्टन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs SRH, IPL 2026 41st Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट