Prithvi Shaw Selfie Row: पृथ्वी शॉ के खिलाफ महिला के साथ छेड़छाड़ करने समेत कई धाराओं के तहत केस फ़ाइल करेंगे- सपना गिल के वकील

Prithvi Shaw Selfie Row: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर कथित रूप से हमला करने और उनकी कार को क्षतिग्रस्त करने के मामले में भोजपुरी अभिनेत्री और सोशल मीडिया सेलेब्रिटी सपना गिल को सोमवार को जमानत मिल गई है. कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सपना गिल के वकीलों का बयान आया हैं. मीडिया से बातचीत में सपना गिल के वकील काशिफ अली खान ने कहा कि पृथ्वी शॉ के खिलाफ धारा 354, 509, 351, 324, 323 और अन्य के तहत आज शिकायत दर्ज की जाएगी.

वहीं सपना को जमानत मिलने पर  वकील खान ने कहा कि पुलिस ने और तीन दिन की हिरासत मांगी, लेकिन मजिस्ट्रेट समझ गए कि इस मामले में कई पेंच हैं. उन्होंने कहा, इसलिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली गई है.

Tweet: