Paris Paralympics 2024: PM मोदी ने पेरिस पैरालिंपिक में पदक जीतने पर शीतल देवी, सुमित अंतिल, योगेश कथुनिया और राकेश कुमार को फोन पर दी बधाई, देखें वीडियो

Paris Paralympics 2024: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने पेरिस पैरालिंपिक 2024 में पदक जीतने के लिए सुमित अंतिल(Sumit Antil), योगेश कथुनिया(Yogesh Kathuniya), राकेश कुमार(Rakesh Kumar) और शीतल देवी(Sheetal Devi) को फ़ोन पर बधाई दी है. इन चारों पदक विजेताओं ने पैरालिंपिक खेलों में भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन लिखा, जहाँ देश ने कुल आठ पदक जीते, जो प्रतियोगिता के इतिहास में देश द्वारा जीते गए सबसे अधिक पदक हैं. सुमित अंतिल ने पैरालिंपिक खेलों के रिकॉर्ड थ्रो के साथ पुरुषों की भाला फेंक F64 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और योगेश कथुनिया ने पुरुषों की डिस्कस थ्रो F56 में अपने सीज़न के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत पदक जीता था. शीतल देवी और राकेश कुमार की जोड़ी ने मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन पैरा-तीरंदाजी स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक दिलाया था. मोदी ने फ़ोन पर इन सभी की सराहना करते हुए कहा कि पूरे देश को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने फोन पर शीतल देवी, सुमित अंतिल, योगेश कथूनिया और राकेश कुमार की सराहना की