Pakistan Cricketer Usman Khan Shinwari Dead: यहाँ जाने सोशल मीडिया पर वायरल पाकिस्तानी क्रिकेटर उस्मान शिनवारी के मौत के खबर का क्या हैं सच

जिस क्रिकेटर की मौत हुई है, वह पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय उस्मान खान शिनवारी नहीं बल्कि डोमेस्टिक क्रिकेट के खिलाड़ी है, जिनका भी नाम सेम है.

पाकिस्तान कॉरपोरेट लीग (पीसीएल) के बर्जर पेंट्स और फ्रिज़लैंड के बीच  मैच के दौरान उस्मान शिनवारी नाम के एक क्रिकेटर का कार्डिएक अरेस्ट और मैदान पर मौत की एक वीडियो वायरल हो रही है  जिसमे दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर उस्मान खान शिनवारी है जो मैदान पर बेजान जमीन पर पड़ा था तो मौजूद सभी खिलाड़ी उस खिलाड़ी की ओर दौड़े, अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई.  लेकिन यह मृत खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उस्मान खान शिनवारी नहीं बल्कि एक क्लब क्रिकेटर है, जो संयोग से इसी नाम से जाता है. इस मामले में के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ने भी एक बयान जारी करके स्पष्ट किया है कि वह ठीक है और उन्हें कुछ नहीं हुआ है.

ट्वीट देखें:

इससे यह निष्कर्ष निकलता हैं कि जिस क्रिकेटर का हृदय गति रुकने से निधन हो गया, वह पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर उस्मान खान शिनवारी नहीं हैं बल्कि मृतक खिलाड़ी डोमेस्टिक क्रिकेटर है. शिनवारी ने 2013 में पाकिस्तान के लिए पदार्पण किया था और चार साल बाद वनडे में पाकिस्तान के लिए खेला था. पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय टीम के लिए उन्होंने आखरी बार 9 अक्टूबर, 2019 को लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ एक टी20I मैच के दौरान खेले थे.

दावा :

पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर उस्मान खान शिनवारी का मैच खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से निधन.

निष्कर्ष :

जिस क्रिकेटर की मौत हुई है, वह पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय उस्मान खान शिनवारी नहीं बल्कि डोमेस्टिक क्रिकेट के खिलाड़ी है, जिनका भी नाम सेम है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कौन जीतेगा टॉस? मुकाबले से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी