कोई मानसिक गतिरोध नहीं, रोहित शर्मा की टीम को इंग्लैंड ने उस दिन धो डाला: उथप्पा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और 2007 में पहले टी20 विश्व कप को जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रोबिन उथप्पा का कहना है कि भारत की टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट की शर्मनाक पराजय के पीछे मानसिक गतिरोध जैसी कोई बात नहीं है और उस दिन रोहित शर्मा की टीम को इंग्लैंड ने बुरी तरह धो डाला.

Robin Uthappa

चेन्नई, 12 नवम्बर : पूर्व भारतीय क्रिकेटर और 2007 में पहले टी20 विश्व कप को जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रोबिन उथप्पा का कहना है कि भारत की टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट की शर्मनाक पराजय के पीछे मानसिक गतिरोध जैसी कोई बात नहीं है और उस दिन रोहित शर्मा की टीम को इंग्लैंड ने बुरी तरह धो डाला.

भारतीय क्रिकेटर्स इंडियन प्रीमियर लीग जैसे उच्च दबाव वाले टूर्नामेंट में खेलने के बावजूद आईसीसी इवेंट्स में अंडरपरफॉर्म करते रहे हैं और इंग्लैंड से सेमीफाइनल 10 विकेट से हार कर अपना दूसरा टी20 विश्व कप जीतने से दूर रह गए. भारत की आखिरी बड़ी ट्राफी 2011 में वनडे विश्व कप थी जो उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीती थी. यह भी पढ़ें : CSK ने इंडिया सीमेंट्स की एक इवेंट से कप्तान MS Dhoni की शेयर किया Photo, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, कैप्शन पढ़ना न भूले

उथप्पा का मानना है कि भारतीय खिलाड़ी उच्च दबाव वाली स्थिति में नौसखिये नहीं हैं. उन्होंने कहा, "यदि लोग भारत और आईसीसी इवेंट्स में मानसिक गतिरोध के बारे में बात कर रहे हैं लेकिन मैं इससे सहमत नहीं हूं. इनमें से अधिकतर आईपीएल में खेलते हैं जो दुनिया में सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंटों में से एक है."

उन्होंने आईसीसी से कहा, "वे ऐसी स्थिति के अभ्यस्त हैं, वे नौसखिये नहीं हैं. ऐसे बड़े मैच वाले दिन वे उस तरह नहीं खेल पाए जैसा वे द्विपक्षीय सीरीज या व्यक्तिगत तौर पर आईपीएल में खेलते हैं. इंग्लैंड उस दिन बेहतर खेला और दबाव को बखूबी संभाला."

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर सुपर 8 में बढ़त बनाना चाहेगी न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

New Zealand vs Pakistan T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs South Africa: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने मचाई हैं तबाही, कुछ ऐसा रहा प्रदर्शन

\