Shooting at Paris Olympics 2024 Live Streaming: महिला स्कीट शूटिंग क्वालिफिकेशन राउंड में भाग्य आजमाएंगी महेश्वरी चौहान, जानें कब और कैसे देखें लाइव प्रसारण

Shooting at Paris Olympics 2024 Live Telecast: भारत द्वारा निशानेबाजी में दो पदक जीतने के बाद कई लोगों की निगाहें भारतीय निशानेबाजों से और पदक जीतने पर टिकी है. ऐसी ही एक स्टार महेश्वरी चौहान 3 अगस्त को महिला स्कीट क्वालिफिकेशन राउंड के पहले दिन एक्शन में होंगी. महिला स्कीट क्वालिफिकेशन राउंड इवेंट दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा. पेरिस ओलंपिक 2024 के प्रसारण अधिकार स्पोर्ट्स18 के पास हैं. जो स्पोर्ट्स18 नेटवर्क के चैनलों पर लाइव प्रसारण देखने का विकल्प प्रदान करेगा. महिला स्कीट क्वालिफिकेशन राउंड का लाइव-स्ट्रीमिंग देखने का विकल्प JioCinema मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर मुफ़्त में उपलब्ध होगा, क्योंकि यह एक क्वालिफिकेशन राउंड है.

 जियो सिनेमा पर देखें पेरिस ओलंपिक 2024 में माहेश्वरी चौहान के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग