Khelo India Youth Games 2020 Schedule: यहां पढ़ें खेलो इंडिया का पूरा शेड्यूल

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तीसरे संस्करण का आयोजन शुक्रवार को असम की राजधानी गुवाहाटी में किया गया. इस यूथ गेम्स में देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. इस टूर्नामेंट का शुभारंभ नौ जनवरी से शुरू होकर 22 जनवरी तक खेला जाएगा.

खेलो इंडिया (Photo Credits: IANS)

Khelo India Youth Games 2020 Schedule:  खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तीसरे संस्करण का आयोजन शुक्रवार को असम (Assam) की राजधानी गुवाहाटी (Guwahati) में किया गया. इस यूथ गेम्स में देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. इस टूर्नामेंट का शुभारंभ नौ जनवरी से शुरू होकर 22 जनवरी तक खेला जाएगा. टूर्नामेंट की शुरुआत सबसे पहले 10 जनवरी से तीरंदाजी के साथ शुरू होगा.

तीरंदाजी के बाद 11 जनवरी से एथलेटिक्स, 18 जनवरी से बैडमिटन, 16 जनवरी से बास्केटबॉल व बॉक्सिग, 12 जनवरी से साइक्लिग व फुटबॉल प्रतियोगिताएं, 12 और 13 जनवरी से जिमनास्टिक्स, 9 जनवरी से हॉकी, 13 जनवरी से जूडो, 10 जनवरी से कबड्डी, 9 जनवरी से खो-खो, 15 जनवरी से लॉन बॉल, 12 जनवरी से शूटिग, 11 जनवरी से स्विमिंग, 17 जनवरी से टेबल टेनिस, 10 जनवरी से टेनिस, 17 जनवरी से वॉलीबाल, 9 जनवरी से वेट लिफ्टिग और रेसलिग 16 जनवरी से शुरू होगा.

बता दें कि इससे पहले खेलो इंडिया स्कूल गेम्स का आयोजन 2018 में राजधानी नई दिल्ली में किया गया था. दिल्ली के बाद इसका दूसरा संस्करण 2019 में पुणे में हुआ लेकिन इसका नाम बदलकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स कर दिया गया.

खेलो इंडिया यूथ गेम्स को समझने के लिए पहले यह समझना होगा कि यह खेलो इंडिया अभियान का हिस्सा है. खेलो इंडिया देश में खेलों के विकास का एक राष्ट्रीय प्रोग्राम है. जाहिर तौर पर इसका संचालन खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय द्वारा किया जाता है. 2018 में इसकी परिकल्पना देश के सामने आई.

यह भी पढ़ें- गुवाहाटी में साल 2020 में आयोजित होगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स का तीसरा संस्करण, खेलमंत्री किरण रिजिजू ने जताई खुशी

तत्कालीन खेल मंत्री और ओलंपिक पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा था कि खेलो इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है क्योंकि वह इसके माध्यम से इंडिया को फिट देखना चाहते हैं. साथ ही साथ खेलो इंडिया का मकसद देश के दूर-दराज इलाकों से प्रतिभाओं को तलाशना और उन्हें तराशना है, जिससे कि वे आगे जाकर सर्वोच्च स्तर पर देश का नाम रौशन कर सकें.

Share Now

संबंधित खबरें

मुश्किल में असम के CM हिमंत सरमा! ‘मुसलमानों पर गोली चलाते दिखाने वाले वीडियो’ को लेकर ओवैसी ने हैदराबाद में दर्ज कराई FIR, कार्रवाई की मांग

'ऊपर से फैलाया जा रहा है जहर': कांग्रेस ने असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा के धार्मिक अल्पसंख्यक के खिलाफ कथित वीडियो को लेकर BJP पर बोला हमला

India vs New Zealand 3rd T20I Match Scorecard: गुवाहाटी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से दी पटखनी, अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 3rd T20I Match Scorecard: गुवाहाटी में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 154 रनों का टारगेट, जसप्रीत बुमराह ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\