देश

सौरभ भारद्वाज ने जारी किया दिल्ली सरकार के 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड, लगाए कई आरोप

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने सरकार के 100 दिनों को 'असफलताओं से भरा हुआ काल' करार देते हुए एक वैकल्पिक रिपोर्ट कार्ड जारी किया.

सौरभ भारद्वाज ने जारी किया दिल्ली सरकार के 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड, लगाए कई आरोप

नई दिल्ली, 30 मई : आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने सरकार के 100 दिनों को 'असफलताओं से भरा हुआ काल' करार देते हुए एक वैकल्पिक रिपोर्ट कार्ड जारी किया.

उन्होंने कहा कि भाजपा ने खुद का झूठा रिपोर्ट कार्ड तैयार किया है, लेकिन आम आदमी पार्टी ने एक असली रिपोर्ट कार्ड पेश किया है. सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से दिल्लीवासियों की तरफ से पांच महत्वपूर्ण सवाल पूछे हैं. जिनमें दिल्ली की महिलाओं को वादा किए गए 2500 प्रतिमाह कब मिलेंगे? 10,000 से ज्यादा बस मार्शलों को नौकरी से हटाया गया था, और उन्हें 60 दिन में पुनः बहाल करने का वादा किया गया था — अब तक नौकरी क्यों नहीं मिली? यह भी पढ़ें : आतंकवाद सांप की तरह है, दोबारा फन उठाया तो बिल से खींचकर कुचल देंगे: मोदी

निजी स्कूलों द्वारा बढ़ाई गई फीस को वापस लेने का आदेश कब जारी किया जाएगा? डीपीएस द्वारका में बच्चों को प्रताड़ित करने की शिकायत पर अब तक एफआईआर क्यों नहीं दर्ज हुई? क्या डीपीएस द्वारका को सरकार अपने नियंत्रण में ले रही है? अगर हां, तो कार्रवाई कब शुरू होगी? उन्होंने भाजपा सरकार पर जनहित की योजनाओं को बंद करने का आरोप भी लगाया.

भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने ‘फरिश्ते स्कीम’ को बंद कर दिया, जिसके कारण हाल ही में एक 9 साल के बच्चे की मौत हो गई. इसके अलावा, भाजपा ने होली और दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने का वादा किया था, लेकिन न केवल यह वादा अधूरा रहा, बल्कि सिलेंडर की कीमत 50 और बढ़ा दी गई. झुग्गी-झोपड़ी वालों से किए गए वादों को लेकर भी आम आदमी पार्टी ने भाजपा को घेरा.

सौरभ भारद्वाज ने कहा, “जहां झुग्गी, वहां मकान” का वादा करके अब उन्हीं झुग्गियों पर बुलडोजर चलवाए जा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार चोरी-छिपे फैसले ले रही है और अभिभावकों से अहम जानकारियां छुपा रही है, जबकि प्राइवेट स्कूलों को हर जानकारी दी जा रही है. उन्होंने कहा कि सरकार एक नया एक्ट ला रही है, लेकिन उसे विधानसभा में प्रस्तुत करने की बजाय अध्यादेश के जरिए लागू करना चाहती है, ताकि जनता के बीच चर्चा न हो सके.

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2025 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).