जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम में शामिल

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को श्रीलंका के विरुद्ध इस महीने खेले जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. पीठ में स्ट्रेस फ्ऱैक्च र की समस्या से ठीक होने के बाद बुमराह की भारतीय टीम में वापसी हुई है.

जसप्रीत बुमराह (Photo Credits Twitter)

मुंबई, 3 जनवरी : तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को श्रीलंका के विरुद्ध इस महीने खेले जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. पीठ में स्ट्रेस फ्ऱैक्च र की समस्या से ठीक होने के बाद बुमराह की भारतीय टीम में वापसी हुई है. बुमराह ने सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध घर पर खेली गई टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज में हिस्सा लिया था जहां उनकी यह चोट फिर से उभरी. इसके बाद उन्हें टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम से हटाया गया था.

चयनकर्ता शुरू में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उनकी वापसी को लेकर सतर्क थे, लेकिन तब से उनकी प्रगति को संतोषजनक माना गया है. माना जा रहा है कि बुमराह ने पिछले एक सप्ताह में अपनी ट्रेनिंग और गेंदबाजी में सुधार किया है जिसके बाद उनका चयन हुआ है. भारत को श्रीलंका के विरुद्ध 10, 12 और 15 जनवरी को तीन वनडे मैच खेलने हैं. यह भी पढ़ें : BBL 2022-23: बिग बैश लीग में मांकडिंग का शिकार हुआ बल्लेबाज, अंपायर ने नहीं दिया आउट, जानें वजह

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय दल : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, के एल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड