Lanka Premier League: एलपीएल में कैंडी टस्कर्स के लिए खेलेंगे इरफान पठान

भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान (Irfan Pathan) लंका प्रीमियर लीग (Lanka Premier League)(एलपीएल)(LPL) के पहले संस्करण में कैंडी टस्कर्स के लिए खेलेंगे. इरफान और टस्कर्स के कोच हसन तिलकरत्ने (Hasan Tilakaratne) ने वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो (website espncricinfo) को करार की जानकारी दी है.

इरफान पठान (Photo Credits: FB)

नई दिल्ली (New Delhi), 1 नवंबर: भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान (Irfan Pathan) लंका प्रीमियर लीग (Lanka Premier League)(एलपीएल)(LPL) के पहले संस्करण में कैंडी टस्कर्स के लिए खेलेंगे. इरफान  और टस्कर्स के कोच हसन तिलकरत्ने (Hasan Tilakaratne) ने वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो (website espncricinfo) को करार की जानकारी दी है. पठान ने कहा, "मैं निश्चित तौर पर इसके लिए तैयार हूं. हां मैं टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले चुका हूं, लेकिन मैं पूरे विश्व में खेल सकता हूं और उम्मीद है कि मैं अपने खेल का लुत्फ उठाऊं, जो मैं पिछले दो साल से नहीं कर पाया.

मुझे लगता है कि मैं पहले की तरह खेल सकता हूं लेकिन मुझे धीरे-धीरे शुरुआत करनी होगी. देखते हैं यह कैसे होता है, इसके बाद मैं इसे आगे ले जाऊंगा."

यह भी पढ़े: LPL 2020: लंका प्रीमियर लीग में सलमान खान के भाई सोहेल खान ने खरीदी कैंडी टस्कर्स टीम.

इससे पहले मनप्रीत गोनी (Manpreet Goni) और मानविंदर बिस्ला (Manvindar Bisla) ने कोलंबो किंग्स (Colombo Kings) के साथ करार किया था. बाद में हालांकि बिस्ला ने नाम वापस ले लिया था. बिस्ला के अलावा, आंद्रे रसेल (Aandre Russell), फाफ डु प्लेसिस (Faf Du Plasis), डेविड मिलर (David Miller) और डेविड मलान (David Milan) ने भी इस लीग से अपना नाम वापस ले लिया था.

यह टूर्नामेंट 21 नवंबर से 13 दिसंबर के बीच दो मैदानों- पलेकल इंटनेशनल स्टेडियम (Palekal International Stadium) और महिंदा राजापक्षे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Mahinda Rajapakshe Cricket International Stadium) में खेला जाएगा. 15 दिन के भीतर कुल 23 मैच खेले जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी