IRE vs WI T20: टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, 2 बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को आयरलैंड ने दिखाया बाहर का रास्ता

गेरेथ डेलानी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. आयरलैंड ने इस मुकाबले में गेंद और बल्ले से हर लिहाज से बेहतर प्रदर्शन किया जबकि विंडीज की टीम दोनों क्षेत्रों में पिछड़ी रही. आयरलैंड की यह दूसरी जीत रही जबकि विंडीज को दूसरी हार का सामना करना पड़ा.

गेरेथ डेलानी (16 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी और सलामी बल्लेबाज पॉल स्टलिर्ंग (नाबाद 66) के शानदार अर्धशतक से आयरलैंड ने दो बार के पूर्व चैंपियन वेस्ट इंडीज को शुक्रवार को आखिरी ग्रुप बी क्वालीफाइंग मुकाबले में एकतरफा अंदाज में 15 गेंद शेष रहते नौ विकेट से पीटकर जीत दर्ज की. यह भी पढ़ें: SCO और ZIM के लिए सुपर 12 में जगह बनाने का आखरी मौका, जाने कब और कहां देखें Live मुक़ाबला

आईसीसी टी 20 विश्व कप के सुपर 12 में जगह बना ली

आयरलैंड ने वेस्ट इंडीज को 20 ओवर में छह विकेट पर 146 रन पर रोकने के बाद 17.3 ओवर में एक विकेट पर 150 रन बनाकर इतिहास की सबसे चौंकाने वाली जीत हासिल कर ली। वेस्ट इंडीज ने 2012 और 2016 में दो बार खिताब जीता था। लेकिन इस बार उनका क्वालीफाइंग में ही बोरिया बिस्तर बंध गया।

अपना सातवां टी 20 विश्व कप खेल रहे अनुभवी ओपनर स्टलिर्ंग ने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी तब खेली जब टीम को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। उन्होने अपना 21वां टी20 अर्धशतक बनाया। स्टलिर्ंग ने 48 गेंदों पर नाबाद 66 रन में छह चौके और दो छक्के लगाए। स्टलिर्ंग ने कप्तान एंडी बालबर्नी के साथ पहले विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की। बालबर्नी ने 23 गेंदों पर 37 रन में तीन चौके और तीन छक्के लगाए।

स्टलिर्ंग ने फिर लॉर्कन टकर के साथ दूसरे विकेट के लिए 77 रन की मैच विजयी अविजित साझेदारी की। टकर ने 35 गेंदों पर नाबाद 45 रन में दो चौके और दो छक्के लगाए। आयरलैंड ने जब मैच समाप्त किया तब 15 गेंद फेंकी जानी शेष थीं। आयरलैंड अपनी पिछली पांच टी20 विश्व कप मौजूदगी में एक बार भी पहले राउंड से आगे नहीं जा पाया था।

इससे पहले वेस्ट इंडीज की पारी में ब्रेंडन किंग ने 48 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 62 रन बनाये और टीम को 146 के स्कोर तक पहुंचाया। जॉनसन चार्ल्स ने 18 गेंदों में 24 रन और ओडीन स्मिथ ने 12 गेंदों में नाबाद 19 रन का योगदान दिया।

आयरलैंड की तरफ से डेलानी ने 16 रन पर तीन विकेट लेकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। गेरेथ डेलानी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

आयरलैंड ने इस मुकाबले में गेंद और बल्ले से हर लिहाज से बेहतर प्रदर्शन किया जबकि विंडीज की टीम दोनों क्षेत्रों में पिछड़ी रही। आयरलैंड की यह दूसरी जीत रही जबकि विंडीज को दूसरी हार का सामना करना पड़ा। वेस्ट इंडीज अपने पहले मैच में स्कॉटलैंड से 42 रन से हार गया था। उसे दूसरी हार आयरलैंड से मिली

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Pitch Report: तीसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज करेंगे वापसी या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज दिखाएंगे दम? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

\