क्रिकेट

Scotland vs Zimbabwe Live Streaming: SCO और ZIM के लिए सुपर 12 में जगह बनाने का आखरी मौका, जाने कब और कहां देखें Live मुक़ाबला

21 अक्टूबर, 2022 (शुक्रवार) को ICC T20 विश्व कप 2022 में स्कॉटलैंड बनाम जिम्बाब्वे मैच होबार्ट के बेलेरिव ओवल ब्लंडस्टोन एरिना में भारतीय समयनुसार 01:30 PM से खेला जाएगा. टी20 विश्व कप 2022 में स्कॉटलैंड बनाम जिम्बाब्वे मैच का का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क का आधिकारिक ओटीटी प्लेटफॉर्म Disney+ Hotstar करेगा.

Scotland vs Zimbabwe Live Streaming: SCO और ZIM के लिए सुपर 12 में जगह बनाने का आखरी मौका, जाने कब और कहां देखें Live मुक़ाबला

21 अक्टूबर, 2022 (शुक्रवार) को जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड टी 20 विश्व कप 2022 में ग्रुप बी मैच में एक-दूसरे के खिलाफ खेलने उतरेगा. इन दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन यह मुक़ाबला उनके लिए करो या मरो के तरह होगा. दो-दो अंकों के साथ दोनों टीमों को सुपर 12 चरण में प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए जीत की बहुत जरूरत है. सिकंदर रज़ा, अपनी अब तक की सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रहे है, इस जीत के खेल में अपनी टीम के लिए एक यादगार पारी की उम्मीद करेंगे. लेकिन स्कॉटलैंड की मजबूत टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा. यह भी पढ़ें: मोहम्मद शमी की वापसी से खतरे में इस भारतीय खिलाड़ी की जगह, पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर भी सस्पेंस

स्कॉटलैंड ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज को हराकर सबसे बडा उलटफेर कर चूका है.  उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन मैच जीतने में कामयाब नहीं हो सके थे. जिम्बाब्वे का भी टूर्नामेंट में अब तक एक ही प्रयास रहा है. क्योंकि उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत एक अच्छी जीत के साथ की थी. लेकिन वे अपने दूसरे मैच में वेस्टइंडीज से हार गया था.

 

 ICC T20 विश्व कप 2022 में स्कॉटलैंड बनाम जिम्बाब्वे का मैच कब है,(तारीख, समय और स्थान जानें)

21 अक्टूबर, 2022 (शुक्रवार) को ICC T20 विश्व कप 2022 में स्कॉटलैंड बनाम जिम्बाब्वे  मैच होबार्ट के बेलेरिव ओवल  ब्लंडस्टोन एरिना में भारतीय समयनुसार 01:30 PM से खेला जाएगा.

ICC T20 विश्व कप 2022 में SCO बनाम ZIM मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर कहां देखें ?

भारत में ICC T20 विश्व कप 2022 के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास  हैं. स्कॉटलैंड बनाम जिम्बाब्वे T20 विश्व कप 2022 मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर देखने के लिए प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स एसडी / एचडी चैनलों पर जा सकते हैं. SCO बनाम ZIM मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1/1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2/2 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी/1 एचडी हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, 1 तेलुगु और 1 कन्नड़ पर किया जाएगा.

ICC T20 विश्व कप 2022 स्कॉटलैंड बनाम जिम्बाब्वे मैच का  ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

टी20 विश्व कप 2022 में स्कॉटलैंड बनाम जिम्बाब्वे मैच का का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क का आधिकारिक ओटीटी प्लेटफॉर्म Disney+ Hotstar  करेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2022 01:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).