खेल

FIFA World Cup 2022: ईरान फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों ने राष्ट्रगान गाने से किया इनकार, हिजाब विरोधी प्रदर्शनों के लिए दिखाया समर्थन- Watch Viral Video

फीफा विश्व कप का आज दूसरा दिन है. ग्रुप-बी इंग्लैंड का सामना ईरान से हो रहा है. दोनों टीमों के बीच खेल से पहले कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला . ईरान फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के खिलाफ फीफा विश्व कप 2022 मैच से पहले राष्ट्रगान गाने से इनकार करा दिया

FIFA World Cup 2022: ईरान फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों ने राष्ट्रगान गाने से किया इनकार, हिजाब विरोधी प्रदर्शनों के लिए दिखाया समर्थन- Watch Viral Video
ईरान फुटबॉल टीम के खिलाड़ी (Photo Credits Twitter)

FIFA World Cup 2022: फीफा विश्व कप का आज दूसरा दिन है. ग्रुप-बी इंग्लैंड का सामना ईरान से हो रहा है. दोनों टीमें खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने हैं. दोनों टीमों के बीच खेल से पहले कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला. ईरान फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के खिलाफ फीफा विश्व कप 2022 मैच से पहले राष्ट्रगान गाने से इनकार कर दिया और हिजाब विरोधी प्रदर्शनों के लिए समर्थन दिखाया. एक वायरल वीडियो में ईरान टीम के सभी 11 खिलाड़ी खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम में राष्ट्रगान बजने के दौरान चुपचाप खड़े नजर आए.

इससे पहले, ईरान की पुरुषों की पोलो टीम ने भी एशियाई वाटर पोलो चैंपियनशिप 2022 में राष्ट्रगान गाने से इनकार कर दिया था. बताना चाहेंगे कि पुलिस की हिरासत में महसा अमिनी नाम की एक युवती की हत्या के बाद पूरे ईरान में विरोध देखा जा रहा है. महसा अमिनी पर आरोप था कि तेहरान में अमिनी ने सही तरीके से हिजाब नहीं पहना था जबकि ईरान में हिजाब पहनना जरूरी है.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2022 07:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).