हॉकी: मनदीप सिंह की हैट्रिक से जापान को हराकर भारत ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा

स्ट्राइकर मनदीप सिंह की हैट्रिक की मदद से भारतीय हाकी टीम ने जापान को 6-3 से हराकर ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली. भारत को तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने 2-1 से हराया था. अब फाइनल में बुधवार को भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से ही होगा.

भारत ने जापान को 6-3 से करारी शिकस्त दी (Photo Credits: Twitter@TheHockeyIndia)

स्ट्राइकर मनदीप सिंह (Mandeep Singh) की हैट्रिक की मदद से भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) ने जापान (Japan) को 6-3 से हराकर ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट (Olympic Test Event) के फाइनल में जगह बना ली. भारत (India) को तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने 2-1 से हराया था. अब फाइनल में बुधवार को भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से ही होगा. मनदीप ने नौवें, 29वें और 30वें मिनट में गोल दागे जबकि नीलाकांता शर्मा ने तीसरे, नीलम संजीप सेस ने सातवें और गुरजंत सिंह ने 41वें मिनट में गोल किये. जापान के लिये केंतारो फुकुडा (25वां), केंता तनाका (36वां) और काजुमा मुराता (52वां) ने गोल किये. नीलाकांता ने भारत को शानदार शुरूआत दिलाते हुए तीसरे ही मिनट में फील्ड गोल दागा. शुरुआती बढत बनाने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय टीम ने जापानी डिफेंस पर दबाव बनाये रखा.

भारत को सातवें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर नीलम ने बढत दुगुनी कर दी. भारत ने लगातार आक्रामक खेल जारी रखा और नौवें मिनट में मनदीप ने टीम का तीसरा गोल किया. जापान ने पहले क्वार्टर के आखिरी मिनटों में जवाबी हमले में पेनल्टी कार्नर बनाया लेकिन गोल नहीं कर सका. दूसरे क्वार्टर में जरमनप्रीत सिंह का शाट पोस्ट के बाहर से निकल गया. वहीं कप्तान हरमनप्रीत सिंह के सटीक शाट को जापानी गोलकीपर तकाशी योशिकावा ने बखूबी बचाया. जापान के लिये पहला गोल 25वें मिनट में फुकुडा ने किया. इसके बाद हालांकि मनदीप ने लगातार दो गोल करके भारत की बढत 5 . 1 की कर दी. यह भी पढ़ें- हॉकी इंडिया ने साल के पहले टूर्नामेंट के लिए 34 खिलाड़ियों का किया चयन

जापान ने तीसरे क्वार्टर की आक्रामक शुरुआत की. तनाका ने 36वें मिनट में फील्ड गोल किया. भारत के लिये गुरजंत ने 41वें मिनट में छठा गोल दागा. जापान के लिये तीसरा गोल मुराता ने हूटर से आठ मिनट पहले किया. भारत इस जीत के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया जबकि न्यूजीलैंड शीर्ष पर है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड