Ind vs Pak T20 WC 2022 Weather Updates: क्रिकेट  फैंस के लिए अच्छी खबर, रुक गई है बारिश

23 अक्टूबर (रविवार) को T20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले सबसे ज्यादा उत्सुकता वाला मुकाबला के लिए ज्यादा समय नहीं है. इन दोनों क्रिकेट के दीवाने देशों के प्रशंसकों ने प्रसिद्ध मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले का टिकट महीनों पहले बुक कर किया था, मौसम का हाल उनके इस ख्वाहिसों पर पानी फेर सकता है लेकिन अभी अभी ताज़ा खबर आया है कि एमसीजी में बारिश रुक गयी और पिच को सूखने के लिए कवर को हटा दिया गया है. अब मात्र 20% वरिश होने की सम्भावना है. देखना यह है कि कल तक एमसीजी का मौसम कैसा रहता है. हर एक क्रिकेट फैन्स को यही उम्मीद होगा कि कल मौसम का साथ मिलेगा और बिना किसी बाधा के पूरा धूम-धाम देखने को मिलेगा.

ट्वीट देखें: