प्रो कबड्डी लीग: पुणेरी पल्टन ने यु-मुम्बा को रोमांचक मैच में एक अंक से दी मात

पुणेरी पल्टन ने शनिवार को शिव छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन के मैच में यु-मुम्बा को रोमांचक मैच में एक अंतर से हरा दिया.

पुणेरी पल्टन (Photo Credit: Twitter)

पुणे: पुणेरी पल्टन ने शनिवार को शिव छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन के मैच में यु-मुम्बा को रोमांचक मैच में एक अंतर से हरा दिया. हाफ टाइम में 17-12 की बढ़त के साथ गई मेजबान टीम ने मुम्बा को 33-32 से मात दी. इस मैच के हीरो एक तरह से पुणे के नितिन तोमर रहे जिन्होंने कुल 13 अंक अपनी टीम के लिए जोड़े. नितिन ने आठ टच और पांच बोनस अंक लिए. उनके अलावा गिरिश ने पांच अंक अपनी टीम को दिलाए. यू-मुम्बा के सिद्धार्थ देसाई ने भी 15 अंक लिए जिसमें से 13 अंक टच से और दो बोनस अंक थे. उनके अलाव डिफेंडर अबोफजल माघसोडलू और फजल अत्राचली ने तीन-तीन अंक लिए.

दोनों टीमों ने टैकल से बराबर आठ-आठ अंक जुटाए तो वहीं दो-दो ऑलआउट अंक भी हासिल किए. रेड अंक के मामले में मुम्बा की टीम आगे रही जिसने 21 रेड अंक अपने खाते में डाले. वहीं पुणे ने 19 रेड अंक जोड़े. अतिरिक्त अंक में दोनों टीमों के बीच तीन अंक का फासला रहा. पुणे ने चार अतिरिक्त अंक जुटाए तो मुम्बा की टीम सिर्फ एक ही अतिरिक्त अंक ले सकी और यही अंतर मेहमान टीम की हार का कारण बना.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू