ICC और कोका-कोला के बीच हुई 5 साल की पार्टनरशिप, CEO ने टीम इंडिया को बताया वर्ल्ड कप का दावेदार

डेविड रिचर्डसन ने कहा कि हाल ही के वर्षों में भारतीय टीम ने जो विकास किया है उसमें उसे हरा पाना बेहद मुश्किल है.

आईसीसी और कोका-कोला के बीच हुई 5 साल की पार्टनरशिप (Photo Credit: ICC)

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन (David Richardson) ने गुरुवार को टीम इंडिया को वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup) में खिताब का प्रबल दावेदार करार दिया. डेविड रिचर्डसन ने वर्तमान भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) को बेहद संतुलित करार दिया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह इस टूर्नामेंट में भारत और मेजबान इंग्लैंड (England) दोनों का ही समर्थन करते हैं. डेविड रिचर्डसन ने कहा कि एक विजेता टीम का चयन करना बेहद मुश्किल है. निश्चित तौर पर भारत बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है.

डेविड रिचर्डसन ने कहा कि इंग्लैंड के पास उसकी सबसे बेहतरीन वनडे टीम है. इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीका भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. हालांकि, हाल ही के वर्षों में भारतीय टीम ने जो विकास किया है उसमें उसे हरा पाना बेहद मुश्किल है. यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019: विराट के लिए ये खिलाड़ी है लकी, पिछले 16 मैच में से एक में भी नहीं हारी टीम इंडिया

गुरुग्राम में आईसीसी की कोका-कोला के साथ हुई पांच साल की पार्टनरशिप की घोषणा के दौरान डेविड रिचर्डसन ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी का भी अनावरण किया. उन्होंने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के प्रदर्शन को भी सराहा.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\