Glenn Maxwell: टी20 में एक विकेट लेते ही ग्लेन मैक्सवेल के नाम जुड़ जाएगी ये खास उपलब्धि

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच शनिवार को खेला जाएगा. दोनों टीमें 1-1 मैच जीत चुकी हैं. ऐसे में ये निर्णायक मैच है. इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल पर नजर रहेगी. वह एक खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार को होने वाले तीसरे टी20 में ग्लेन मैक्सवेल की गेंदबाजी पर नजर रहेगी.

ग्लेन मैक्सवेल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

नई दिल्ली, 15 अगस्त : ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच शनिवार को खेला जाएगा. दोनों टीमें 1-1 मैच जीत चुकी हैं. ऐसे में ये निर्णायक मैच है. इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल पर नजर रहेगी. वह एक खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार को होने वाले तीसरे टी20 में ग्लेन मैक्सवेल की गेंदबाजी पर नजर रहेगी. उनकी स्पिन गेंदबाजी मैच का रुख ऑस्ट्रेलिया की तरफ मोड़ सकती है. अगर तीसरे टी20 में मैक्सवेल एक विकेट लेने में कामयाब हो जाते हैं, तो उनके कुल 50 विकेट हो जाएंगे. अंतरराष्ट्रीय टी20 में 50 विकेट लेने और 2500 या उससे अधिक रन बनाने वाले वह दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे.

मैक्सवेल ने अब तक 123 टी20 मैचों में 5 शतक और 11 अर्धशतक लगाते हुए 2,771 रन बनाए हैं और 49 विकेट लिए हैं. अंतरराष्ट्रीय टी20 में जिन खिलाड़ियों ने अब तक 50 विकेट और 2,500 या उससे अधिक रन बनाए हैं, वे हैं शाकिब अल हसन, मोहम्मद हफीज और वीरनदीप सिंह. बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ने 2006 से 2024 के बीच 129 टी20 मैचों में 2,551 रन बनाए हैं और 149 विकेट लिए हैं. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज भी टी20 फॉर्मेट के बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं. 2006 से 2021 के बीच 119 मैचों में 2,514 रन बनाने के साथ ही उन्होंने 61 विकेट लिए. यह भी पढ़ें : Asia Cup 2025: क्या टीम इंडिया खेलेगी एशिया कप या केवल पाकिस्तान के खिलाफ मैच को करेगी बहिष्कार? स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी के भाषण के बाद फैंस ने उठाए सवाल

तीसरे नंबर पर मलेशिया के वीरनदीप सिंह हैं. 2019 से 2025 के बीच में खेले 102 मैचों में 3,013 रन बनाने के साथ ही वह 97 विकेट ले चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार को होने वाले मैच के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने टिम डेविड के विस्फोटक अर्धशतक के दम पर जीता था. दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरे मैच में डेवाल्ड ब्रेविस ने विस्फोटक शतक लगाया और टीम को जीत दिलाते हुए सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया. ऐसे में तीसरे और निर्णायक मैच में इन दोनों के प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड