Edinburgh Castle Rockers vs Belfast Wolves ETPL 2026 Final Live Streaming: यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग के पहले चैंपियन का होगा फैसला, जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव
यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) 2026 के पहले संस्करण का फाइनल मुकाबला आज यानी 20 सितंबर को खेला जाएगा. खिताबी मुकाबले में एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स और बेलफास्ट वुल्व्स की टीमें आमने-सामने होंगी. आयरलैंड के डबलिन स्थित मालाहाइड क्रिकेट ग्राउंड में होने वाला यह मुकाबला टूर्नामेंट के पहले चैंपियन का फैसला करेगा.
Edinburgh Castle Rockers vs Belfast Wolves ETPL 2026 Final Live Streaming: यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) 2026 के पहले संस्करण का फाइनल मुकाबला आज यानी 20 सितंबर को खेला जाएगा. खिताबी मुकाबले में एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स और बेलफास्ट वुल्व्स की टीमें आमने-सामने होंगी. आयरलैंड के डबलिन स्थित मालाहाइड क्रिकेट ग्राउंड में होने वाला यह मुकाबला टूर्नामेंट के पहले चैंपियन का फैसला करेगा. लीग चरण में शानदार प्रदर्शन करने वाली मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स की टीम सीधे फाइनल में पहुंची थी, जबकि ग्लेन मैक्सवेल की कप्तानी वाली बेलफास्ट वुल्व्स ने क्वालीफायर में एम्स्टर्डम फ्लेम्स को सात विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया. India vs West Indies ODI Series 2026 Full Schedule: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाली वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमें, शेड्यूल और सभी अहम जानकारी
एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स बनाम बेलफास्ट वुल्व्स हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच लीग चरण में एक मुकाबला खेला गया था, जिसमें एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स ने 59 रन से शानदार जीत दर्ज की थी. ऐसे में फाइनल में भी रॉकर्स मनोवैज्ञानिक बढ़त के साथ मैदान पर उतरेंगे. हालांकि, बेलफास्ट वुल्व्स ने नॉकआउट चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है, जिससे मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है.
Edinburgh Castle Rockers vs Belfast Wolves ETPL 2026 Final मैच की जानकारी
मैच: एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स बनाम बेलफास्ट वुल्व्स, फाइनल
टूर्नामेंट: यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) 2026
तारीख: 20 सितंबर 2026, रविवार
समय: शाम 6:45 बजे (भारतीय समयानुसार)
स्थान: मालाहाइड क्रिकेट ग्राउंड, डबलिन, आयरलैंड
भारत में Edinburgh Castle Rockers vs Belfast Wolves ETPL 2026 Final लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
भारत में एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स बनाम बेलफास्ट वुल्व्स ETPL 2026 फाइनल का लाइव टेलीकास्ट Star Sports Network के टीवी चैनलों पर उपलब्ध होगा.
भारत में Edinburgh Castle Rockers vs Belfast Wolves ETPL 2026 Final की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारत में क्रिकेट फैंस इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर दर्शक इस खिताबी मुकाबले का आनंद ले सकेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2026 06:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

