खेल

IND vs AFG, CAFA Nations Cup 2025 Live Streaming: काफा नेशंस कप में आज अफ़ग़ानिस्तान से होगा टीम इंडिया का सामना, जानिए भारत में कब, कहां और कैसे देखें फुटबॉल मैच का लाइव प्रसारण

हालाँकि भारत बनाम अफ़ग़ानिस्तान मुकाबले का टीवी पर प्रसारण उपलब्ध नहीं है, लेकिन ऑनलाइन देखने का विकल्प मौजूद है. भारत में फैंस इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें सब्सक्रिप्शन पास खरीदना होगा. मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भारत के अफ़ग़ानिस्तान पर भारी पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है.

IND vs AFG, CAFA Nations Cup 2025 Live Streaming: काफा नेशंस कप में आज अफ़ग़ानिस्तान से होगा टीम इंडिया का सामना, जानिए भारत में कब, कहां और कैसे देखें फुटबॉल मैच का लाइव प्रसारण
India national football team(Photo Credits: Instagram/ indianfootball)

Where To Watch India National Football Team vs Afghanistan National Football Team Match Live Telecast: भारतीय फुटबॉल टीम ने नए मुख्य कोच खालिद जमील की अगुवाई में धमाकेदार आगाज़ किया था. ब्लू टाइगर्स ने सीएएफए नेशंस कप 2025 के पहले मैच में ताजिकिस्तान को 2-1 से हराकर ज़बरदस्त जीत दर्ज की. हालांकि, दूसरे मुकाबले में एशियाई दिग्गज ईरान के खिलाफ भारत को 0-3 की हार झेलनी पड़ी थी. अब बारी है भारत बनाम अफ़ग़ानिस्तान मुकाबले की हैं, जो दोनों टीमों का ग्रुप स्टेज का तीसरा और आखिरी मैच होगा. पहले दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ भारत ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर है. काफा नेशंस कप के लिए भारतीय फुटबॉल टीम ने की स्क्वाड का ऐलान, गुरप्रीत सिंह संधू की वापसी, सुनील छेत्री बाहर, कोच खालिद जमील के लिए नई चुनौती

ब्लू टाइगर्स की नज़रें अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज कर ग्रुप बी में दूसरा स्थान पक्का करने पर होंगी. ऐसा करने से भारत तीसरे स्थान के प्लेऑफ़ मैच के लिए क्वालीफाई कर लेगा. दूसरी ओर, अफ़ग़ानिस्तान की टीम के लिए यह टूर्नामेंट बेहद निराशाजनक रहा है. उन्होंने पहला मैच ईरान से 1-3 से गंवाया और दूसरा मैच भी 0-2 से हार गए थे. ऐसे में अफ़ग़ानिस्तान के पास आगे बढ़ने की कोई उम्मीद नहीं बची और भारत के खिलाफ यह उनका आखिरी मैच होगा.

भारत बनाम अफ़ग़ानिस्तान, सीएएफए नेशंस कप 2025 फुटबॉल मैच कब और कहाँ होगा?

भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच सीएएफए नेशंस कप 2025 का तीसरा और आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला 4 सितंबर( गुरुवार) को हिसोर, ताजिकिस्तान के हिसोर सेंट्रल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे खेला जाएगा.

भारत बनाम अफ़ग़ानिस्तान, सीएएफए नेशंस कप 2025 फुटबॉल मैच का लाइव टेलीकास्ट कहाँ देखें?

दुर्भाग्यवश, भारत में सीएएफए नेशंस कप 2025 का कोई आधिकारिक प्रसारण उपलब्ध नहीं है. ऐसे में फैंस भारत बनाम अफ़ग़ानिस्तान मुकाबले को टीवी चैनलों पर सीधा नहीं देख पाएंगे.

भारत बनाम अफ़ग़ानिस्तान, सीएएफए नेशंस कप 2025 फुटबॉल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

हालाँकि भारत बनाम अफ़ग़ानिस्तान मुकाबले का टीवी पर प्रसारण उपलब्ध नहीं है, लेकिन ऑनलाइन देखने का विकल्प मौजूद है. भारत में फैंस इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें सब्सक्रिप्शन पास खरीदना होगा. मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भारत के अफ़ग़ानिस्तान पर भारी पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2025 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).