Indian Football Team: भारतीय फुटबॉल टीम के नए कप्तान गुरप्रीत सिंह संधू ने FIFA विश्व कप 2026 क्वालीफायर में ब्लू टाइगर्स की हौसलाअफजाई का किया रिक्वेस्ट, देखें वीडियो

Indian Football Team: 11 जून(मंगलवार) को भारतीय फुटबॉल टीम के नए कप्तान गुरप्रीत सिंह संधू ने फीफा विश्व कप 2026 एशियाई क्वालीफायर में कतर के खिलाफ होने वाले मैच में प्रशंसकों से ब्लू टाइगर्स के लिए समर्थन दिखाने का आग्रह किया है. भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम इस मैच को जीतकर क्वालीफायर के अगले दौर में पहुंचने की कोशिश करेगी, लेकिन कतर जैसी टीम के खिलाफ यह आसान काम नहीं होगा, जिसने इस साल की शुरुआत में एएफसी एशियाई कप का खिताब जीता था. संधू ने एक वीडियो में कहा, "भारत हमें हमेशा की तरह आपके समर्थन की जरूरत है. हमारे साथ सपने को जीएं. आइए मिलकर इतिहास बनाएं."

वीडियो देखें: