AFC Asian Cup 2019: बहरीन से मिली हार पर दुखी भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने दिया इस्तीफा

भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने यहां एएफसी एशियन कप के अंतिम ग्रुप मैच में बहरीन के खिलाफ मिले 0-1 की हार के बाद इस्तीफा दे दिया है.

फुटबॉल मुख्य कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन (Photo Credit-Facebook)

AFC Asian Cup 2019: भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन (Stephen Constantine) ने यहां एएफसी एशियन कप के अंतिम ग्रुप मैच में बहरीन के खिलाफ मिले 0-1 की हार के बाद इस्तीफा दे दिया है. टूर्नामेंट के पहले मैच में थाईलैंड को 4-1 हराकर शानदार शुरुआत करने वाली भारतीय टीम अपनी जीत को लय को जारी नहीं रख पाई और मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) एवं बहरीन के खिलाफ हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई.

'गोल डॉट कॉम' के अनुसार, कांस्टेनटाइन ने मैच के तुरंत बाद अपने पद इस्तीफा देने की घोषणा कर दी. 56 वर्षीय कांस्टेनटाइन ने 2015 में टीम के मुख्य कोच का पद संभाला था और उनके मार्गदर्शन में टीम ने आठ साल के लंबे अंतराल के बाद एशियन कप के लिए क्वालीफाई किया.

यह भी पढ़ें- ब्राजील में फुटबॉल खिलाड़ी की अवैध सम्बन्ध के शक में हुई निर्मम हत्या

इससे पहले, कांस्टेनटाइन ने 2002 से 2005 के बीच भारतीय टीम के कोच रहे थे.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने यूएई को 6 विकेट से रौंदा, डेवाल्ड ब्रेविस ने की ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें SA बनाम UAE मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Scorecard: दिल्ली में यूएई ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा रनों का टारगेट, अलीशन शराफू ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Live Score Update: दिल्ली में साउथ अफ्रीका बनाम यूएई के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\