5,145 किमी साइकिल चलाकर सऊदी अरब से मॉस्को पहुंचा फूटबाल का यह दीवाना

सऊदी अरब के 28 वर्षीय साइकिलिस्ट फहद ने कहा, "मैं अपनी टीम का समर्थन करता चाहता था और इसीलिए, मैंने यह यात्रा की. फहद इसके अलावा, सेंट पीटर्सबर्ग में सऊदी अरब की टीम बेस पहुंचे

हुंचे। फदद ने 75 दिनों की यात्रा के बाद रियाद से मॉस्को में प्रवेश किया ( Photo Credit: IANS )

मॉस्को. फीफा विश्व कप में हिस्सा ले रही टीमों के प्रशंसकों का जुनून आंका नहीं जा सकता. अपनी टीमों का समर्थन करने के लिए प्रशंसक हर जगह से रूस पहुंच रहे हैं, लेकिन एक प्रशंसक ने जुनून की हद को पार करते हुए 5,145 किलोमीटर का रास्ता दो पहियों पर तय कर रूस में प्रवेश किया. फीफा विश्व कप में मेजबान टीम रूस की भिड़ंत सऊदी अरब से हो रही है. ऐसे में फहद अल-याहया हर हाल में इस मैच में उपस्थित रहकर अपनी टीम का समर्थन करने के लिए इतना लंबा सफर तय कर मॉस्को पहुंचे। फदद ने 75 दिनों की यात्रा के बाद रियाद से मॉस्को में प्रवेश किया.

फाहद हाथों में अपने देश का राष्ट्रध्वज लेकर साइकल पर सवार होकर चार देशों से होते हुए रूस मॉस्को में पहुंचे. वेबसाइट 'फीफा डॉट कॉम' को दिए बयान में सऊदी अरब के इस प्रशंसक ने कहा, "रियाद क्षेत्र के प्रिंस फेसल बेन बदार अब्दुल्लाजीज ने मुझे राष्ट्रध्वज दिया और मैं इसे 5,145 किलोमीटर का रास्ता तय करते मॉस्को में सऊदी अरब के दूतावास पहुंचा हूं. मैंने इस ध्वज को राजदूत राएद करीमिल को सौंपा.

सऊदी अरब के 28 वर्षीय साइकिलिस्ट फहद ने कहा, "मैं अपनी टीम का समर्थन करता चाहता था और इसीलिए, मैंने यह यात्रा की. फहद इसके अलावा, सेंट पीटर्सबर्ग में सऊदी अरब की टीम बेस पहुंचे, जहां सऊदी अरब फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष अदेल एजात ने उनका स्वागत किया. इस सफर के दौरान फहद ने कई तरह की दिक्कतों का सामना किया. उन्हें पीठ में दर्द की शिकायत हुई और एक वक्त ऐसा भी आया, जब उनकी भिड़ंत लॉरी से हो गई लेकिन उनका सफर नहीं रुका और अब वह अपनी टीम की हौसलअफजाई के लिए रूस में हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड