IPL 2021: हर कोई नर्वस है कि आस्ट्रेलिया जा पायेंगे या नहीं- डेविड हसी

कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर डेविड हसी ने कहा कि आईपीएल में कुछ आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ‘नर्वस’ हैं कि भारत में कोरोना मामलों के बढने के कारण वे स्वदेश कैसे लौटेंगे .

David Hussey ( photo credit : insta

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल : कोलकाता नाइट राइडर्स ( Kolkata Knight Riders) के मेंटर डेविड हसी ने कहा कि आईपीएल (IPL) में कुछ आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ‘नर्वस’ हैं कि भारत में कोरोना मामलों के बढने के कारण वे स्वदेश कैसे लौटेंगे . आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर हसी ने ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ से कहा ,‘‘ हर कोई थोड़ा नर्वस है कि आस्ट्रेलिया वापिस कैसे जायेगा . ’’ राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाये ने अपने देश में प्रवेश निषेध होने की आशंका से आईपीएल बीच में ही छोड़ दिया जबकि गेंदबाज एडम जाम्पा और केन रिचर्डसन ने निजी कारणों से लीग छोड़ने का फैसला किया .

हसी ने कहा कि आईपीएल के लिसे कड़ा बायो बबल बनाया गया है लेकिन भारत की मौजूदा स्थिति को देखकर खिलाड़ियों का चिंतित होना स्वाभाविक है . उन्होंने कहा ,‘‘ हम बबल में हैं . हम दूसरे दिन टेस्ट हो रहा है और सभी की सुरक्षा के लिये पूरे इंतजाम किये गए हैं .लेकिन दिन भर प्रतिपल समाचार देख रहे हैं . लोगों को अस्पताल बेड पर देख रहे हैं . पिछली रात मैच के बाद भी हमने बात की कि हम कितने खुशकिस्मत हैं कि क्रिकेट खेलकर दुनिया भर में लोगों का मनोरंजन कर पा रहे हैं .’’ यह भी पढ़ें : IPL 2021 SRH vs DC: दिल्ली के स्पिनर अक्षर पटेल ने सुपर ओवर को लेकर किया बड़ा खुलासा, ऐसे मनाया कोच और कप्तान को

उन्होंने कहा ,‘‘ हर कोई यहां के हालात देखकर नर्वस है . कुछ खिलाड़ियों के पिता का निधन हो गया . एक स्टाफ के सदस्य के पिता भी पिछले साल कोरोना से गुजर गए थे और उसने कहा कि अब उसका समय है .’’ हसी ने कहा ,‘‘ केकेआर के नजरिये से कहूं तो हम चाहते हैं कि टूर्नामेंट जारी रहे क्योंकि लाकडाउन में करने के लिये कुछ और है ही नहीं .’’

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी