Ind vs Eng 4th Test 2021: जो रूट ने जीता टॉस, लिया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने भारत के खिलाफ चौथे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट में गुरूवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया .

भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credits: Facebook)

अहमदाबाद, 4 मार्च : इंग्लैंड (England) के कप्तान जो रूट (Joe Root) ने भारत के खिलाफ चौथे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट में गुरूवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया . इंग्लैंड टीम में बल्लेबाज डैन लॉरेंस को स्टुअर्ट ब्रॉड की जगह और आफ स्पिनर डोम बेस को जोफ्रा आर्चर की जगह शामिल किया गया .

भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज (Mohammad siraj) ने ली . बुमराह व्यक्तिगत कारणों से टीम से बाहर हैं . यह भी पढ़ें : Ind vs Eng 4th Test 2021: स्पिनरों के लिये फायदेमंद पिचों के बारे में ज्यादा हो-हल्ला : कोहली

टीमें इस प्रकार हैं:

इंग्लैंड: जैक क्रॉउली, डॉम सिबली, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स (उपकप्तान), ओली पोप, डैन लॉरेंस, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), डोम बेस, जैक लीच और जेम्स एंडरसन.

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट