ENG vs AUS 2022: इंग्लैंड ने रोमांचक मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया को आठ रन से हराया

इंग्लैंड ने 20 ओवर में छह विकेट पर 208 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया को 20 ओवर में नौ विकेट पर 200 रन पर रोक दिया. हेल्स को 51 गेंदों पर 12 चौकों और तीन छक्कों से सजी 84 रन की पारी और दो कैच लपकने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला.

इंग्लैंड (Photo Credits: Twitter)

सलामी बल्लेबाजों एलेक्स हेल्स (84) और जोस बटलर (68) के शानदार अर्धशतकों की बदौलत इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टी20 में बड़े स्कोर वाले मुकाबले में आठ रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. यह भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 279 रनों का दिया लक्ष्य, मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट चटकाए

इंग्लैंड ने 20 ओवर में छह विकेट पर 208 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया को 20 ओवर में नौ विकेट पर 200 रन पर रोक दिया. हेल्स को 51 गेंदों पर 12 चौकों और तीन छक्कों से सजी 84 रन की पारी और दो कैच लपकने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला.

हेल्स और बटलर ने 11.2 ओवर में 132 रन की साझेदारी की. निचले क्रम में क्रिस वोक्स ने नाबाद 13 रन बनकर इंग्लैंड को 208 रन तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन एलिस ने 20 रन पर तीन विकेट लिए.

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ओपनर डेविड वार्नर ने 44 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 73 रन बनाये। मिशेल मार्श ने 36 और मार्क्‍स स्टोइनिस ने 35 रनों का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया 19वें ओवर में सात विकेट पर 193 रन बनाकर जीत की तरफ अग्रसर था लेकिन सैम करेन ने आखिरी ओवर में दो विकेट निकालकर ऑस्ट्रेलिया के बढ़ते कदमों को रोक दिया.

इंग्लैंड की तरफ से मार्क वुड ने 34 रन पर तीन विकेट, रीस टोप्ले ने 36 रन पर दो विकेट और करेन ने 35 रन पर दो विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें