हथियारबंद बदमाशों ने ब्रैंडन टेलर की पत्नी के साथ दिनदहाडे की लूटपाट

जिम्बाब्वे (Zimbabwe) टीम के पूर्व कप्तान ब्रैंडन टेलर (Brendan Taylor) की पत्नी के उपर बुधवार को उनके घर से 100 की दुरी पर स्थित रोड़ पर कार में सवार चार हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया, और उनका हैंडबैग लेकर फरार हो गए.

ब्रैंडन टेलर (Photo Credits: Getty Images)

जिम्बाब्वे (Zimbabwe) टीम के पूर्व कप्तान ब्रैंडन टेलर (Brendan Taylor) की पत्नी (wife)

के उपर बुधवार को उनके घर से 100 की दुरी पर स्थित रोड़ पर कार में सवार चार हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया, और उनका हैंडबैग लेकर फरार हो गए. इस खबर की सुचना खुद ब्रैंडन टेलर ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए बताया. टेलर ने बताया 'मेरे घर के बाहर एक भयानक स्थिति थी. मैं सड़क पर खड़ा होकर अपनी पत्नी का इंतजार कर रहा था. तभी गेट से 100 मीटर की दूरी पर उसने चीखना शुरू कर दिया. मैंने देखा चार लोग मेरी पत्नी से छीना-झपटी करने में लगे हुए हैं. मैं जब तक भागकर उसके पास गया सभी हथियारबंद बदमाश लाल रंग की (होंडा फिट) कार से फरार हो चुके थे.

वहीं ब्रैंडन टेलर ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि 'सौभाग्य से उसने सिर्फ अपना हैंडबैग (Handbag) खोया, नहीं तो कुछ और भी हो सकता था. लोग दहशत में हैं. अपने घर में घुसते वक्त भी सतर्क रहें और अंधेरे के बाद सड़कों में निकलना बंद करें. बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते हैं.'

यह भी पढ़ें- शाहिद अफरीदी ने कहा- क्रिकेट मेरी लड़कियों के लिए नहीं है

बता दें कि ब्रैंडन टेलर ने जिम्बाब्वे की टीम के लिए खेलते हुए 28 टेस्ट मैच में 56 इनिंग में 35.4 की एवरेज से 3564 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 8 अर्धशतक भी लगाए. टेलर का टेस्ट मैच में हाई स्कोर 171 रन है.

वहीं वनडे की बात करें तो 188 वनडे मैच खेलते हुए 187 इनिंग में 35.8 की एवरेज से 8085 रन बनाए. इस दौरान टेलर ने 10 शतक और 36 अर्धशतक लगाए. वनडे में टेलर का हाई स्कोर नाबाद 145 रन है. T20 की बात करें तो टेलर ने 30 मैच खेलते हुए 30 इनिंग में 565 रन बनाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\