Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma's Divorce: युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा बांद्रा फैमिली कोर्ट के बाहर आए नजर, देखें वीडियो
Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma (Photo: Instagram)

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma's Divorce: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा का तलाक हो गया है. कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद दोनों ने आधिकारिक तौर पर अलग होने का फैसला किया है. एबीपी न्यूज के अनुसार, मामले से परिचित एक वकील के अनुसार गुरुवार को बांद्रा फैमिली कोर्ट में अंतिम सुनवाई और सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी हुईं, जिसमें दोनों सुबह 11:00 बजे से मौजूद थे. हाल ही में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जहां चहल और धनश्री को बांद्रा फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया. वीडियो में देखा जा सकता है की धनश्री अपना चेहरा नकाब से ढकी हुई है. दूसरी ओर, युजवेंद्र धूप का चश्मा पहनकर कोर्ट रूम से बाहर निकले.

युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा बांद्रा फैमिली कोर्ट के बाहर दिखे

 

View this post on Instagram

 

A post shared by GLAMSHAM.COM (@glamsham)