WPL 2023, UP Vs RCB Live Streaming: यूपी वारियर्स और आरसीबी के बीच आज होगी जंग, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच

UP-W Vs RCB-W: महिला प्रीमियर लीग 2023 में आज यानी 15 मार्च को यूपी वारियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की महिला टीमों के बीच मुकाबला होगा. आरसीबी की टीम को इस मुकाबले में पहले जीत की तलाश होगी.

आरसीबी (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: महिला प्रीमियर लीग 2023 (WPL 2023) का 13वां मुकाबला आज यानी 15 मार्च को यूपी वारियर्स (UP Warriors) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीमों के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले में आरसीबी की टीम अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की टीम महिला आईपीएल 2023 में लगातार 5 मैच हार चुकी है. जिसकी वजह से उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग ख़त्म हो गई है. वहीं यूपी वारियर्स का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा है.

अब तक एलिसा हीली की टीम ने चार मैच खेले हैं जिनमें 2 जीते और 2 मुकाबले गवांए हैं. अगर आज होने वाले मुकाबले में आरसीबी की टीम हार जाती है तो वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी. IND vs AUS 1st ODI: वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे, जानें मैदान से जुड़े 10 अहम फैक्ट्स

यूपी वारियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की महिला टीमों के बीच मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. यूपी वारियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की महिला टीमों के बीच खेला जाने वाला मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. वहीं मैच से आधा घंटा पहले यानी 7 बजे टॉस होगा.

कहां देखें लाइव मैच

महिला प्रीमियर लीग के सभी मुकाबलों के डिजिटल और टीवी प्रसारण अधिकार वायकॉम-18 ने खरीदे हैं. ऐसे में सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट वायकॉम-18 के स्पोर्ट्स चैनल ‘स्पोर्ट्स-18 1’, ‘स्पोर्ट्स-18 1एचडी’ और ‘स्पोर्ट्स-18 खेल’ पर किया जाएगा. इन मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर भी फैंस देख सकेंगे.

दोनों टीमों पर एक नजर

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:

यूपी वारियर्स: एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), श्वेता सहरावत, किरण नवगिरे, ताहलिया मैकग्राथ, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, सिमरन शेख, देविका वैद्य, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़.

आरसीबी: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, हीथर नाइट, दिशा कसाट, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, आशा शोभना, प्रीति बोस, मेगन शुट्ट, रेणुका ठाकुर.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड