क्रिकेट

NZ vs SA, CT 2025 Semi Final Live Telecast On DD Sports: क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल का लाइव टेलीकास्ट? जानिए कैसे देखें दूरदर्शन के टीवी चैनलों पर प्रसारण

भारत में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आधिकारिक प्रसारणकर्ता जियो स्टार हैं, लेकिन क्या इस आठ देशों के टूर्नामेंट का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स, डीडी नेशनल, डीडी फ्री डिश या दूरदर्शन नेटवर्क पर उपलब्ध होगा? यह जानने के लिए नीचें पढ़ें

NZ vs SA, CT 2025 Semi Final Live Telecast On DD Sports: क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल का लाइव टेलीकास्ट? जानिए कैसे देखें दूरदर्शन के टीवी चैनलों पर प्रसारण
दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूज़ीलैंड(Credits: LatestLY)

South Africa National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Live Telecast: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी(ICC Champions Trophy) 2025 का दूसरा सेमीफाइनल 05 मार्च(बुधवार) को लाहौर(Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम(Gaddafi Stadium) में  भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. इस बीच, भारत में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आधिकारिक प्रसारणकर्ता जियो स्टार हैं, लेकिन क्या इस आठ देशों के टूर्नामेंट का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स, डीडी नेशनल, डीडी फ्री डिश या दूरदर्शन नेटवर्क पर उपलब्ध होगा? यह जानने के लिए नीचें पढ़ें. यह भी पढ़ें: न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे सेमीफाइनल में होगा कड़क मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप में टॉप दो में रहकर सेमीफाइनल तक पहुंची हैं और अब फाइनल का टिकट पाने के लिए जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा. दक्षिण अफ्रीका की टीम ग्रुप बी में शीर्ष पर रही. उन्होंने अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को 107 रनों से हराया, जबकि दूसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर उन्होंने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई. न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रही. उन्होंने पाकिस्तान और बांग्लादेश को हराया, लेकिन भारत के खिलाफ हार झेलनी पड़ी. अब कीवी टीम अपनी गलतियों से सीखकर सेमीफाइनल जीतने के इरादे से उतरेगी.

क्या न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल का लाइव प्रसारण डीडी नेशनल या डीडी स्पोर्ट्स पर होगा उपलब्ध?

चैंपियंस ट्राफी का प्रसारण अधिकार डीडी स्पोर्ट्स को प्राप्त हैं, जो न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल मैच का सीधा प्रसारण प्रदान करेगा. हालाँकि, डीडी स्पोर्ट्स 1.0 पर भारत के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण केवल डीडी फ्री डिश और अन्य DTT (डिजिटल टेरेस्ट्रियल टेलीविज़न) यूजर के लिए उपलब्ध होगा. डीडी स्पोर्ट्स पर न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल मैच का सीधा प्रसारण केबल टीवी या DTH प्लेटफॉर्म जैसे एयरटेल डिजिटल टीवी, टाटा प्ले, डिशटीवी आदि पर उपलब्ध नहीं होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2025 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).