ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान से छीनेगी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेज़बानी? अधूरे स्टेडियम पर PCB को मिला आखिरी चेतावनी!

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज़ 19 फरवरी से होने वाला है, लेकिन टूर्नामेंट पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं. मूल रूप से पाकिस्तान में आयोजित होने वाला यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट अब कई सवालों के घेरे में है. देश में अधूरी बुनियादी संरचना और सुरक्षा चिंताओं ने इसे लेकर संशय पैदा कर दिया है.

ICC Champions Trophy(Photo Credit: X @ACBscreengrab)

ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज़ 19 फरवरी से होने वाला है, लेकिन टूर्नामेंट पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं. मूल रूप से पाकिस्तान में आयोजित होने वाला यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट अब कई सवालों के घेरे में है. देश में अधूरी बुनियादी संरचना और सुरक्षा चिंताओं ने इसे लेकर संशय पैदा कर दिया है. लाहौर और अन्य प्रमुख शहरों के स्टेडियम अभी तक तैयार नहीं हो पाए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टेडियमों में निर्माण कार्य अधूरा है और चारों तरफ मलबा और कीचड़ फैला हुआ है. भले ही फ्लड्सलाइट्स और अन्य बुनियादी ढांचे पर काम हो रहा हो, लेकिन यह अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप नहीं है. निर्माण पूरा करने की नई समयसीमा 30 जनवरी तय की गई है, लेकिन इस लक्ष्य को पूरा करना मुश्किल लग रहा है. यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जल्द होगा पाकिस्तान की स्क्वाड का ऐलान, इन 4 युवा खिलाड़ियों की हो सकती है टीम में सरप्राइज एंट्री

आईसीसी की निरीक्षण टीम हाल ही में पाकिस्तान पहुंची थी, लेकिन उन्होंने अब तक कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया. इस चुप्पी ने टूर्नामेंट की मेज़बानी को लेकर और भी संदेह बढ़ा दिया है.

पाकिस्तान के लिए बड़ी चुनौती

यह स्थिति पाकिस्तान के लिए बड़ी शर्मिंदगी का कारण बन रही है. सुरक्षा चिंताओं और बुनियादी ढांचे की कमी ने आईसीसी को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या पाकिस्तान इस तरह के बड़े टूर्नामेंट की मेज़बानी के लिए तैयार है. जहां पाकिस्तानी मीडिया भारत पर देरी का आरोप लगा रहा है, असलियत में देश की आंतरिक समस्याएं इस संकट का मुख्य कारण हैं.

यूएई को मिल सकता है पूर्ण आयोजन

अगर पाकिस्तान समय पर तैयारियां पूरी नहीं कर पाता, तो टूर्नामेंट को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में स्थानांतरित किया जा सकता है. यूएई ने अपनी विश्वस्तरीय सुविधाओं और तैयारियों का संकेत दिया है। दुबई और अबू धाबी के स्टेडियम पहले से ही बड़े टूर्नामेंट्स की मेज़बानी कर चुके हैं. भारत ने पहले ही सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया था, ऐसे में यूएई एक व्यवहारिक विकल्प के रूप में उभर रहा है.

राजनीतिक और सुरक्षा चिंताएं

पाकिस्तान में बढ़ती राजनीतिक अस्थिरता और सुरक्षा चुनौतियां भी बड़ा कारण हैं. हाल ही में बलूचिस्तान और पेशावर में हुई हिंसा ने स्थिति और जटिल बना दी है. इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश जैसी टीमों के आगामी दौरे किसी भी सुरक्षा चूक की स्थिति में चैंपियंस ट्रॉफी की मेज़बानी के लिए आखिरी झटका साबित हो सकते हैं. आईसीसी को आने वाले दिनों में टूर्नामेंट की मेज़बानी को लेकर बड़ा फैसला लेना होगा. चाहे यह पाकिस्तान में हो या यूएई में, क्रिकेट प्रशंसकों को विश्वस्तरीय टूर्नामेंट देखने का इंतजार रहेगा. अगर टूर्नामेंट यूएई में स्थानांतरित होता है, तो यह खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए एक सुरक्षित और शानदार अनुभव साबित हो सकता है.

Share Now

Tags

Champions Trophy faisal akram ICC Imam ul Haq Mohammad Rizwan New Zealand new zealand national cricket team new zealand national cricket team vs south africa national cricket team ODI Cricket Osama Mir Pakistan Pakistan Cricket Selection Committee PAKISTAN CRICKET TEAM Pakistan national cricket team pakistan national cricket team vs new zealand national cricket team pakistan team pakistan vs new Zealand Shan Masood South Africa south africa national cricket team south africa national cricket team vs pakistan national cricket team South Africa vs Pakistan Tri-Series young players आईसीसी इमाम उल हक उसामा मीर चैंपियंस ट्रॉफी त्रिकोणीय सीरीज दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान पाकिस्तान क्रिकेट चयन समिति पाकिस्तान क्रिकेट टीम पाकिस्तान टीम पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम फैसल अखराम मोहम्मद रिजवान युवा खिलाडी वनडे क्रिकेट शान मसूद

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड