WI T20 Squad Againts SA 2024: दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का किया ऐलान, ब्रैंडन किंग को बनाया कप्तान, पूरन को आराम
Brendon King (Photo Credit: X)

WI T20 Squad Againts SA 2024: वेस्टइंडीज ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए अपनी 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग टीम का नेतृत्व करेंगे. इसके अलावा काइल मेयर्स, एलिक अथानाज़, आंद्रे फ्लेचर और ओबेड मैककॉय को चुना गया है. नियमित कप्तान रोवमैन पॉवेल, उप-कप्तान अल्जारी जोसेफ, शिम्रोन हेटमायर, आंद्रे रसेल और शेरफान रदरफोर्ड वर्तमान में आईपीएल 2024 के नॉकआउट चरण के लिए अपने टीम का हिस्सा हैं. इसलिए वेस्टइंडीज की टीम उनका चयन नहीं हुआ. हालाँकि, निकोलस पूरन और शाई होप को उनकी टीमों के प्लेऑफ़ में नहीं पहुंचने के बावजूद आराम दिया गया है. नीचे आप स्क्वाड देख सकतें हैं.

देखें ट्वीट: