WI vs SL ODI Series 2020: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम का हुआ ऐलान, इन दो स्टार खिलाड़ियों की टीम में हुई वापसी

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका के बीच खेले जानें वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए बुधवार यानि आज श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम की कमान दिमुथ करुणारत्ने के हाथों में दी गई है. टीम में लंबे समय के बाद ऑलराउंडर खिलाड़ी थिसारा परेरा की वापसी हो रही है.

श्रीलंका की टीम (Photo Credits: Twitter)

West Indies vs Sri Lanka ODI Series 2020: वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका के बीच खेले जानें वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए बुधवार यानि आज श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम की कमान दिमुथ करुणारत्ने (Dimuth Karunaratne) के हाथों में दी गई है. टीम में लंबे समय के बाद ऑलराउंडर खिलाड़ी थिसारा परेरा (Thisara Perera) की वापसी हो रही है. परेरा के अलावा तेज गेंदबाज इसुरु उदाना (Isuru Udana) भी चोट से उबरते हुए वापसी कर रहे हैं. इसुरु उदाना को भारतीय दौरे पर इंदौर में दूसरे T20 मुकाबले के दौरान चोट लगी थी, जिसकी वजह से वह पुणे में होने वाले तीसरे T20 मुकाबले से वह बाहर हो गए थे.

बता दें कि दोनों टीमों के बीच खेले जानें वाले इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 22 फरवरी को कोलंबो (Colombo) में खेला जाएगा, वहीं दूसरा मैच 26 फरवरी को हंबनटोटा (Hambantota) और तीसरा वनडे मैच एक मार्च को पल्लेकेले (Pallekele) में खेला जाएगा. वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच दो मैचों की T20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला चार और दूसरा मुकाबला छह मार्च को खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें- IND vs SL 3rd T20 Match 2020: टीम इंडिया ने श्रीलंका को पुणे में 78 रनों से हराया, सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा

15 सदस्यीय टीम इस प्रकार है-

दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, कुसल परेरा, शेहान जयसूर्या, निरोशन डिकवेला, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, थिसारा परेरा, दसुन शनाका, वनिंदु हसरंगा, लक्षन संदाकन, इसुरु उदाना, नुवान प्रदीप और लाहिरू कुमारा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 5th T20I Match Toss Winner Prediction: बेंगलुरु में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी