वकार यूनुस ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच के लिए दी अर्जी

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वकार यूनुस राष्ट्रीय टीम का गेंदबाजी कोच बनने की दौड़ में शामिल हो गए हैं. उन्होंने गुरुवार को इस पद के लिए औपचारिक रूप से आवेदन किया. पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. जियो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से कहा कि इस पद के लिए जितने भी आवेदन आए हैं, उनमें वकार सबसे जाना-पहचाना नाम है.

Waqar Younis and Wasim Akram. (Photo: @wasimakramlive/Twitter)

लाहौर. पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वकार यूनुस राष्ट्रीय टीम का गेंदबाजी कोच बनने की दौड़ में शामिल हो गए हैं. उन्होंने गुरुवार को इस पद के लिए औपचारिक रूप से आवेदन किया. पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. जियो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से कहा कि इस पद के लिए जितने भी आवेदन आए हैं, उनमें वकार सबसे जाना-पहचाना नाम है.

वकार इससे पहले दो बार पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं लेकिन इस बार उन्होंने गेंदबाजी प्रशिक्षक के पद के लिए अर्जी दी है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के तत्कालीन अध्यक्ष नजम सेठी के कार्यकाल में उन्होंने मुख्य प्रशिक्षक का पद छोड़ दिया था जिसके बाद मिकी आर्थर पाकिस्तानी टीम के मुख्य प्रशिक्षक बने थे. आर्थर को विश्व कप में टीम को अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिलने पर पद से हटा दिया गया है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम के मुख्य प्रशिक्षक और गेंदबाजी प्रशिक्षक के लिए आवेदन जमा कराने की आखिरी तारीख 26 अगस्त तय की है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड