कप्तान कोहली ने तोडा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड, बनाए सबसे तेज 10000 रन

कोहली अबतक वनडे में 36 शतक जड़ चुके हैं. जिस तेजी से वह शतक बना रहे हैं उसे देखकर ऐसा लगता है कि बहुत जल्द वो 50 शतकों तक पहुंच जाएंगे. टेस्ट मैचों में भी उन्होंने 24 शतक लगाए हैं.

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Photo Credit: IANS)

वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापत्तनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में कप्तान कोहली ने सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. कोहली ने पारी में 81 रन बनाते हुए ही वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10000 रन पुरे कर दिए. कोहली ने ये मुकाम 205 परियों में हासिल किया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के पास था जिन्होंने 10000 रन बनाने के लिए 259 परियां खेली थी.

बता दें कि कोहली अबतक वनडे में 36 शतक जड़ चुके हैं. जिस तेजी से वह शतक बना रहे हैं उसे देखकर ऐसा लगता है कि बहुत जल्द वो 50 शतकों तक पहुंच जाएंगे. टेस्ट मैचों में भी उन्होंने 24 शतक लगाए हैं.

यह भी पढ़े: धोनी और गंभीर उतर सकते हैं चुनावी मैदान में, बीजेपी से मिल सकता है टिकट

वैसे, विराट कोहली के कायल तो हजारों है मगर हाल ही में इस फेहरिस्त में बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल भी शामिल हो गए है. विराट की तारीफ करते हुए तमीम ने कहा ‘‘कभी-कभी मुझे लगता है कि वह इंसान नहीं है, ऐसा उसके प्रदर्शन के तरीके के कारण है. जैसे ही वह बल्लेबाजी के लिए उतरता है तो लगता है कि वह प्रत्येक मैच में शतक बनाएगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह जिस तरह खुद को फिट रखता है, जिस तरह अपने खेल पर काम करता है, वह अविश्वसनीय है.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Ekana Pitch Report: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Mumbai Weather Update: वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त. मैच से पहले जानें मौसम का हाल

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स