बतौर कप्तान Virat Kohli ने T20 में बनाए हैं कई बड़े रिकॉर्ड, उनकी कप्तानी के आंकड़ों पर एक नजर

कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वो पिछले 5-6 सालों से वो तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं ऐसे में अब वो अपने वर्कलोड को कम करना चाहते हैं. विराट कोहली ने बतौर टी20 कप्तान कई मुकाम हासिल किए हैं. टी20 में बतौर कप्तान उनके आंकड़े ही इसके गवाह हैं.

विराट कोहली और रोहित शर्मा (Photo Credits: ICC/File Photo)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने गुरूवार को घोषणा की कि वह संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप (ICC T20 World Cup) के बाद भारतीय टी20 टीम के कप्तान के पद से हट जायेंगे लेकिन वह वनडे (ODI) और टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) में टीम की अगुआई करना जारी रखेंगे. विराट कोहली ने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक पोस्ट इस बात की जानकारी दी है. हालांकि विराट कोहली ने ये भी कहा है कि वह टीम का हिस्सा बने रहेंगे लेकिन कप्तानी नहीं करें. ICC T20 World Cup 2021: हाल में मिली करारी शिकस्त के बाद भी मैक्सवेल को भरोसा- विश्वकप में अच्छा प्रदर्शन करेगी कंगारू टीम

कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वो पिछले 5-6 सालों से वो तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं ऐसे में अब वो अपने वर्कलोड को कम करना चाहते हैं. विराट कोहली ने बतौर टी20 कप्तान कई मुकाम हासिल किए हैं. टी20 में बतौर कप्तान उनके आंकड़े ही इसके गवाह हैं.

बतौर कप्तान विराट कोहली के टी20 में बनाए हैं रिकॉर्ड पर एक नजर-

बतौर कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड में टी20 सीरीज जीती है. ऐसा करने वाले वो एशिया के इकलौते कप्तान हैं. विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने पिछले साल न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज में 5-0 से हराया था. इसके बाद टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर पर 2-1 से मात दी. साल 2018 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को विराट कोहली की कप्तानी में 2-1 से हराया. इसी साल दक्षिण अफ्रीका को भी 2-1 से मात दी थी.

बतौर कप्तान विराट कोहली ने टी20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगा चुके हैं. विराट कोहली के नाम कप्तान के तौर पर 12 टी20 अर्धशतक हैं.

टी20 में बतौर कप्तान विराट कोहली ने 1502 रन बनाए हैं जो कि भारत की ओर से ये रिकॉर्ड है. वहीं वो इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच के बाद दूसरे नंबर पर हैं.

विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 17 में से 12 बाइलेट्रल सीरीज पर कब्जा किया हैं. जबकि सिर्फ 2 सीरीज में टीम इंडिया को शिकस्त मिली हैं.

टी20 में विराट कोहली बतौर कप्तान सबसे तेजी से 1000 रन बनाने वाले कप्तान हैं. उन्होंने ये कारनामा सिर्फ 30 पारियों में ही पूरा किया हैं.

बता दें कि इससे पहले ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने के लिए सिर्फ एक ही फॉर्मेट में टीम की कप्तानी करेंगे. लेकिन बीसीसीआई ने इन अटकलों को खारिज करते हुए इन्हें गलत बताया था, लेकिन अब विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर खुद इस बात की जानकारी दी है कि वे टी20 में टीम इंडिया की कप्तानी नहीं करेंगे. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाजी रोहित शर्मा टी20 के कप्तान बन सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Top 3 Indian Batters With Most ODI Runs in New Zealand: न्यूजीलैंड की सरजमीं पर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इन भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, बनाए हैं सबसे ज्यादा रन; यहांं देखें पूरी लिस्ट

EXPLAINER: WTC फाइनल की राह में टीम इंडिया के लिए क्यों बेहद अहम है न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज? यहां समझिए पूरा गणित

Pakistan vs England 4th ODI Match Scorecard: लाहौर में इंग्लैंड ने पाकिस्तान के सामने रखा 242 रनों का लक्ष्य, बेन डकेट का शानदार शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड