Virat Kohli-Anushka Sharma: वनडे सीरीज से पहले बाबा नीब करौरी के समाधि स्थल पर पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, देखें तस्वीरें
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Photo Credits: Twitter)

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे हैं. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बाबा नीम करोली महाराज के आश्रम में दर्शन किया और उनका आशीर्वाद लिया. मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों शाम को ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज दोपहर ही वृंदावन पहुंचे हैं. यहां आते ही दोनों पहले बाबा नीम करोली के आश्रम पहुंचे और हनुमान महाराज के भी दर्शन किए.