Sri Lanka vs England, 1st T20I Match Live Score Update: पल्लेकेले में श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
आज के मुकाबले में इंग्लैंड के फिल सॉल्ट और जोस बटलर, और श्रीलंका के पथुम निसांका और वानिंदु हसरंगा हैं, जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में मैच का रुख बदल सकते हैं. इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर और वानिन्दु हसरंगा के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं पथुम निसांका और जोफ्रा आर्चर के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है.
Sri Lanka National Cricket Team vs England National Cricket Team, 1st T20I Match Live Scorecard Update: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 30 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले पहले टी20 मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. इस मुकाबले के लिए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) की टीम में वापसी हुई है. दोनों टीमें पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई दासुन शनाका (Dasun Shanaka) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बारिश की वजह से यह मुकाबा 17-17 ओवरों का ही खेला जा रहा हैं. यह भी पढ़ें: Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पल्लेकेले में श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
इंग्लैंड की ताकत उसकी गहरी बल्लेबाजी और ऑल-राउंडर्स की भरमार है. टॉप ऑर्डर तेज शुरुआत दे सकता है, जबकि मिडिल ऑर्डर में हैरी ब्रूक और सैम करन जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर की गति और आदिल राशिद की लेग स्पिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी. श्रीलंका की टीम की असली ताकत उसकी स्पिन तिकड़ी और मिडिल ऑर्डर है. वानिंदु हसरंगा और महेश तीक्षणा किसी भी बल्लेबाजी लाइन-अप को रोकने का दम रखते हैं. अगर टॉप ऑर्डर स्थिर शुरुआत देता है, तो यह टीम टी20 में किसी को भी चौंका सकती है.
आज के मुकाबले में इंग्लैंड के फिल सॉल्ट और जोस बटलर, और श्रीलंका के पथुम निसांका और वानिंदु हसरंगा हैं, जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में मैच का रुख बदल सकते हैं. इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर और वानिन्दु हसरंगा के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं पथुम निसांका और जोफ्रा आर्चर के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2026 08:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

