Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पल्लेकेले में श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs England National Cricket Team, 1st T20I Match Satta Bazar Favorite Team: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 30 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले पहले टी20 मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. इस मुकाबले के लिए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) की टीम में वापसी हुई है. दोनों टीमें पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई दासुन शनाका (Dasun Shanaka) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs England, 1st T20I Match Toss Winner Prediction: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच कैंडी में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

हाल ही में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में श्रीलंका का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में खेले गए अपने पिछले पांच मुकाबलों में श्रीलंकाई टीम को सिर्फ दो जीत मिली हैं. इस सीरीज में श्रीलंका की टीम की सभी कमियों को दूर करके विश्व कप में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरना चाहेंगे. दूसरी ओर, इंग्लैंड ने पिछले पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों में से एक भी मैच नहीं हारा है. हैरी ब्रुक की अगुवाई वाली टीम इस तीन मैचों की सीरीज को भारतीय उपमहाद्वीप की परिस्थितियों से तालमेल बिठाने और टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अपनी तीसरी ट्रॉफी जीतने की संभावना बढ़ाने के लिए अभ्यास मैच के तौर पर इस्तेमाल करेगी.

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड टी20 हेड-टू-हेड (SL vs ENG T20I Head To Head Record)

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच अबतक 14 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम ने 10 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, श्रीलंका की टीम को महज चार मैचों में जीत नसीब हुई है. इस मुकाबले का टर्निंग पॉइंट मिडिल ओवर्स हो सकते हैं. अगर श्रीलंका के स्पिनर्स इंग्लैंड के बड़े हिटर्स को रोक लेते हैं, तो मैच का रुख पलट सकता है. वहीं अगर इंग्लैंड ने स्पिन को आसानी से खेल लिया, तो बड़ा स्कोर बनना तय है.

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच पर सट्टा बाजार गर्म (SL vs ENG Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (SL vs ENG Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में श्रीलंका की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन इंग्लैंड की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.