United States of America U19 Cricket Team vs India U19 Cricket Team, ICC Under 19 World Cup 2026 1st Match Live Score Update: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज यानी 15 जानें से हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला संयुक्त राज्य अमेरिका अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम भारत अंडर19 क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में खेला जा रहा हैं. पहले दिन कुल 3 मैच खेले जाएंगे. भारतीय अंडर-19 टीम का मुकाबला यूएसए अंडर-19 टीम के साथ है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में भारत की कमान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) के कंधों पर हैं. जबकि, संयुक्त राज्य अमेरिका की अगुवाई उत्कर्ष श्रीवास्तव (Utkarsh Srivastava) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: MI vs UPW, WPL 2026 8th Match Pitch Report And Weather Update: नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या यूपी वारियर्स के गेंदबाज मचाएंगे तांडव? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
इस बार अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 16 टीमों को 4-4 के ग्रुप में रखा गया है. टीम इंडिया ग्रुप बी में है. ग्रुप बी में टीम इंडिया के साथ यूएसए, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमें हैं. पहले दिन ज़िम्बाब्वे बनाम स्कॉटलैंड और तंजानिया बनाम वेस्टइंडीज मैच भी है. इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी के नाम की है, जो पूर्व में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के खिलाफ धमाल मचा चुके हैं. अब तक खेले गए 16 अंडर-19 विश्व कप में भारत पांच बार का विजेता रहा है.
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को भी नहीं बख्शा, ऐसे में यूएसए के गेंदबाजों पर वह कहर बनकर टूट सकते हैं. आयुष म्हात्रे डोमेस्टिक में भी डोमिनेंट करते हैं, जो इस टूर्नामेंट में टॉप-रन स्कोरर में से एक हो सकते हैं. आरोज जॉर्ज ओर विहाल मल्होत्रा भी कमाल की बल्लेबाजी करते हैं. अगर भारतीय अंडर-19 टीम को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी तो संभव है कि 400 से अधिक का टोटल देखने को मिले. अमेरिका के खिलाफ मैच के बाद भारत 17 जनवरी को बांग्लादेश और 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलेगा.
भारतीय अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India U19 National Cricket Team vs United States of America U19 National Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएसए की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 35 रन के स्कोर पर टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएसए की पूरी टीम 35.2 ओवरों में महज 107 रन बनाकर सिमट गई. यूएसए की तरफ से नितीश सुदिनी ने सबसे ज्यादा 36 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान नितीश सुदिनी ने 52 गेंदों पर 4 चौके लगाए. नितीश सुदिनी के अलावा अदनीत झाम्ब ने 18 रन बनाए.
दूसरी तरफ, टीम इंडिया को हेनिल पटेल ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से हेनिल पटेल ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए. हेनिल पटेल के अलावा दीपेश देवेंद्रन, आरएस अंबरीश और खिलान पटेल ने एक-एक विकेट चटकाए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 108 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
यूएसए की बल्लेबाजी: 107/10, 35.2 ओवर (साहिल गर्ग 16 रन, अमरिंदर गिल 1 रन, अर्जुन महेश 16 रन, उत्कर्ष श्रीवास्तव 0 रन,अदनीत झाम्ब 18 रन, अमोघ अरेपल्ली 3 रन, नितीश सुदिनी 36 रन, अदित कप्पा 5 रन, सबरीश प्रसाद 7 रन, ऋत्विक अप्पीदी 0 रन और ऋषभ शिम्पी नाबाद 0 रन.)
टीम इंडिया की गेंदबाजी: (हेनिल पटेल 5 विकेट, दीपेश देवेंद्रन 1 विकेट, आरएस अंबरीश 1 विकेट, खिलान पटेल 1 विकेट और वैभव सूर्यवंशी 1 विकेट).
नोट: संयुक्त राज्य अमेरिका अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम भारत अंडर19 क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY