श्रीलंकाई ऑलराउंडर Thisara Perera ने एक ओवर में लगाए 6 छक्के

ऑलराउंडर थिसारा परेरा पेशेवर क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले श्रीलंका के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, परेरा ने यह उपलब्धि रविवार को यहां पनागोडा में सैन्य मैदान में जारी मेजर क्लब्स लिमिटेड ओवर लिस्ट ए टूर्नामेंट में हासिल की.

थिसारा परेरा (Photo Credits: Facebook)

कोलंबो, 29 मार्च: ऑलराउंडर थिसारा परेरा पेशेवर क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले श्रीलंका के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, परेरा ने यह उपलब्धि रविवार को यहां पनागोडा में सैन्य मैदान में जारी मेजर क्लब्स लिमिटेड ओवर लिस्ट ए टूर्नामेंट में हासिल की. उन्होंने 13 गेंदों पर 52 रनों की नाबाद पारी खेली और साथ ही लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर डाला. क्रिकेट श्रीलंका (एसएलसी) ने भी अपने ट्विटर पर परेरा का एक ओवर में छह छक्के लगाने का वीडियो पोस्ट किया है.

श्रीलंकाई आर्मी की कप्तानी कर रहे परेरा टूर्नामेंट में ब्लूमफील्ड क्रिकेट एवं एथलेटिक क्लब के खिलाफ पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे. उन्होंने अपनी पारी में कुल आठ छक्के लगाए, जो किसी श्रीलंकाई बल्लेबाज का लिस्ट ए में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी है. उनसे पहले पूर्व श्रीलंकाई ऑलराउंडर कौशल्या वीररत्ने ने 2005 में 12 गेंद में अर्धशतक जड़ा था. परेरा इस तरह पेशेवर क्रिकेट में यह उपलब्धि अपने नाम करने वाले नौवें क्रिकेटर बन गए.

यह भी पढ़ें- IPL 2021: आईपीएल के 14वें सीजन के लिए DC के पंत, अश्विन, पटेल और कोच रिकी पोंटिंग पहुंचे मुंबई

परेरा यह कारनामा करने वाले अब नौवें क्रिकेटर बन गए हैं. उनके अलावा गारफील्ड सोबर्स, रवि शास्त्री, हर्शल गिब्स, युवराज सिंह, रॉस व्हाइटली, हजरतुल्लाह जजई, लियो कार्टर और किरेण पोलार्ड क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में एक ओवर में छह छक्के लगा चुके हैं. परेरा ने श्रीलंका के लिए छह टेस्ट, 166 वनडे और 64 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड