क्रिकेट

SL vs BAN 2nd ODI 2025 Live Streaming: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका दूसरे वनडे में होगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

भारत में बांग्लादेश बनाम श्रीलंका दूसरे वनडे 2025 मैच का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क(Sony Sports Network) के पास हैं. जो इस रोमांचक मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म SonyLiv और FanCode ऐप/वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगी.

SL vs BAN 2nd ODI 2025 Live Streaming: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका दूसरे वनडे में होगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
SL बनाम BAN(Photo credits: LatestLY)

Where To Watch Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team  Live Telecast: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज(ODI Series) का दूसरा मुकाबला 05 जुलाई(शनिवार) को कोलंबो (Colombo) के आर.प्रेमदासा स्टेडियम (R.Premadasa Stadium) में खेला जाएगा. पहले वनडे में श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 77 रनों से हराकर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने 244 रन बनाए, जिसके जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 35.5 ओवर में मात्र 167 रनों पर ढेर हो गई. यह मैच श्रीलंका के गेंदबाज़ों के शानदार अनुशासन और फील्डिंग का नतीजा था. इस बीच, बांग्लादेश बनाम श्रीलंका हाईवोल्टेज मुकाबले की लाइव प्रसारण संबंधित फुल डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल करें. श्रीलंका बनाम बांग्लादेश दूसरे वनडे में बारिश बनेगा विलेन या बरसेंगे खूब रन? जानिए कोलंबो का मौसम और आर.प्रेमदासा स्टेडियम की पिच का हाल

अब दूसरा वनडे बांग्लादेश के लिए करो या मरो जैसा है. अगर वे यह मैच हारते हैं, तो सीरीज़ भी उनके हाथ से निकल जाएगी. वहीं श्रीलंका की नज़र इस मुकाबले को जीतकर सीरीज़ में अजेय बढ़त बनाने पर होगी. बांग्लादेश को अपने बल्लेबाज़ी क्रम को मज़बूती देना होगी, वहीं श्रीलंका एक और संतुलित प्रदर्शन की उम्मीद करेगा. दूसरे वनडे में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है, जहां दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम साबित होगा.

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका दूसरा वनडे 2025 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज(ODI Series) का दूसरा मुकाबला 05 जुलाई(शनिवार) को कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 2:30 PM खेला जाएगा. जिसका टॉस शाम 02:00 AM को होगा.

 बांग्लादेश बनाम श्रीलंका दूसरे वनडे 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट  कहां देखें?
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका दूसरे वनडे 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में Sony Sports Network के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा, जहां दर्शक इसे हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में देख सकेंगे. इस रोमांचक मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स के लिए नीचें पढ़ें.

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका दूसरे वनडे 2025 मैच का लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?
भारत में बांग्लादेश बनाम श्रीलंका दूसरे वनडे 2025 मैच का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क(Sony Sports Network) के पास हैं. जो इस रोमांचक मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म SonyLiv और FanCode ऐप/वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगी. जहां क्रिकेट फैंस अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर इन ऐप्स के ज़रिए इस टेस्ट मैच का आनंद कहीं से भी उठा सकते हैं. प्रशंसक SL बनाम BAN 2nd ODI 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर भी देख सकते हैं, लेकिन इसके लिए सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).