IND vs BAN 2nd Test 2024 Day 3 Play Delayed Due to Wet Outfield: भारत बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का दूसरा सेशन भी गीली आउटफील्ड के कारण कैंसिल, 2 बजे होगा इंस्पेक्शन
ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर(Photo Credits: @BCCI/X)

India National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला 27 सितंबर(शुक्रवार) से कानपुर (Kanpur) के ग्रीन पार्क स्टेडियम (Green Park Stadium) में खेला जा रहा हैं. लेकिन भारत बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट 2024 का दूसरा दिन बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है. आज तीसरे दिन का खेल गीली आउटफील्ड के कारण देरी हो रही है, दूसरा इंस्पेक्शन 12 बजे किया गया है, जिसके बाद भारत बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का दूसरा सेशन भी गीली आउटफील्ड के कारण कैंसिल कर दिया गया है. आउटफील्ड पर अभी भी कुछ नमी है. आज बारिश न होने के बावजूद सूरज नहीं निकला है. दोनों टीमों को संदेश दे दिया गया है, हमें कुछ देर में पता चल जाएगा कि मामला क्या है. अंपायर हेड ग्राउंड्समैन से बात कर रहे हैं. अगला निरीक्षण दोपहर 2 बजे होगा.  यह भी पढ़ें: दूसरे दिन नहीं फेंकी जा सकी एक भी गेंद, यहां जानें कैसा रहेगा तीसरे दिन कानपुर का मौसम

कानपुर से लाइव अपडेट