इन 3 टीमों से टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया को मिली है सर्वाधिक शिकस्त

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ अगले माह से चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलनी है. इस टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत पांच फरवरी से होगी. बता दें की टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट का पहला मुकाबला साल 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. इसके बाद से टीम अबतक कुल 546 टेस्ट मैच खेल चुकी है.

टीम इंडिया (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली, 30 जनवरी: ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ अगले माह से चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलनी है. इस टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत पांच फरवरी से होगी. बता दें की टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट का पहला मुकाबला साल 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. इसके बाद से टीम अबतक कुल 546 टेस्ट मैच खेल चुकी है. इन मुकाबलों में से टीम को 159 मैचों में जीत हासिल हुई है, तो वहीं 168 मुकाबलों में शिकस्त झेलनी पड़ी है. बात करें टेस्ट क्रिकेट में अबतक टीम इंडिया को किन तीन टीमों के खिलाफ सर्वाधिक हार मिली है तो उन देशों के नाम इस प्रकार हैं-

वेस्टइंडीज (West Indies):

इस लिस्ट में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का नाम तीसरे स्थान पर आता है. दोनों टीमों के बीच टेस्ट क्रिकेट के मैदान में अबतक 98 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें टीम इंडिया को 30 मैचों में शिकस्त झेलनी पड़ी है, वहीं 22 मैच जीते हैं. इसके अलावा दोनों टीमों के बीच 46 मैच ड्रॉ हुए हैं.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng Test Series 2021: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कोहली के पास धोनी के इन 3 बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका

ऑस्ट्रेलिया (Australia):

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बाद टेस्ट क्रिकेट में को भारत सर्वाधिक शिकस्त ऑस्ट्रेलिया से मिली है. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को टेस्ट क्रिकेट के मैदान में 43 बार पटखनी दी है. दोनों टीमों के बीच अबतक 102 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें टीम इंडिया को 30 मैचों में जीत और 43 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा 28 मैच ड्रॉ और एक मैच टाई रहा है.

इंग्लैंड (England):

इस लिस्ट में पहला स्थान क्रिकेट के जनक इंग्लैंड क्रिकेट टीम का आता है. इंग्लैंड ने भारत को टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 47 बार शिकस्त दी है. भारत और इंग्लैंड के बीच अबतक 122 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं जिसमें टीम इंडिया ने 26 मुकाबले जीते हैं जबकि 47 टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा दोनों टीमों के बीच अबतक 49 मैच ड्रॉ हुए हैं.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng: टेस्ट सीरीज से पहले अश्विन ने पुजारा को दिया ओपन चैलेंज, कहा- ऑफ स्पिनर की गेंद पर छक्का लगाते ही आधी दाढ़ी-मूंछ हटवा दूंगा

बता दें कि भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच पहला टेस्ट मुकाबला साल 1932 में ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में खेला गया. इस एकतरफा मुकाबले में मेजबान टीम ने भारत को 158 रनों से शिकस्त दी थी.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड