Women Players Fun In Dressing Room: इंग्लैंड पर एकतरफा टेस्ट जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में जमकर जश्न मनाई टीम इंडिया की महिला खिलाड़ी, देखें वीडियो 

India- W Players Fun In Dressing Room: एकमात्र टेस्ट मैच में इंग्लैंड पर 347 रन की विशाल जीत दर्ज करने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी वास्तव में बहुत खुश थीं, मेजबान टीम ने दो दिनों के अंतराल में मेहमानों को दो बार 150 के अंदर आउट कर दिया. पूरी तरह से शानदार प्रदर्शन के साथ यह शानदार जीत हासिल की. बीसीसीआई ने जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जहां खिलाड़ी हंसी-मजाक कर रहे थे. प्लेयर ऑफ द मैच दीप्ति शर्मा से अवार्ड मांग रहे थे. मुख्य कोच अमोल मुजुमदार भी इस मजाक में शामिल हुए, लेकिन इस जीत में टीम के प्रत्येक सदस्य के प्रयासों की सराहना की.

विडियो देखें: